..................... Pathaan Trailer Reactions- शाहरुख खान के फैंस का दावा- 'हिल जाएंगे थिएटर्स, टूटेंगे रिकॉर्ड्स Pathaan Trailer Reactions- Shahrukh Khan fans says, All Box Office records will break - Hindi Filmibeat

Pathaan Trailer Reactions- शाहरुख खान के फैंस का दावा- 'हिल जाएंगे थिएटर्स, टूटेंगे बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स'

pathaan, trailer

Recommended Video

Pathaan Trailer: Shah Rukh Khan-John Abraham's face-off, Deepika Padukone’s action avatar is killing

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और इसके सामने आते ही फैंस काफी खुश हुए हैं। इतने साल के बाद शाहरुख खान वापसी कर रहे हैं और लोगों को उम्मीद थी कि वो धमाकेदार साबित होगी। बता दें कि शाहरुख खान फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं और उनका ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में हैं जिनसे शाहरुख खान भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस और एक्शन अवतार भी इस ट्रेलर में आपको देखने को मिलने वाला है। शाहरुख खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है और इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''भारत के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी वापसी, इतना दमदार और शानदार ट्रेलर कभी नहीं देखा।'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, ''जब ये हेलीकॉप्टर वाला सीन सामने आएगा तो थिएटर में तबाही मच जाएगी तबाही।''

एक फैन ने लिखा, ''इस ट्रेलर को देखते हुए मेरे रोंगटे खड़े हो गए।'' एक यूजर ने ट्रेलर पोस्ट करते हुए लिखा है, ''देश हित में सांप्रदायिक ताकतों को चुनौती देने के लिए जरूर देखे।''

इस तरह की कई दमदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं और फैंस का कहना है कि थिएटर्स में धमाका होगा और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी शानदार बिजनेस करने वाली है। शाहरुख खान की फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है और ऐसा कहा जाता है कि उनकी फिल्मों में एक्शन सीन्स काफी दमदार होते हैं।

शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और उन्होने कहा था कि वो काफी समय के बाद बेहतरीन फिल्मों के साथ नजर आएंगे। पठान के ट्रेलर को देखकर लगता है कि ऐसा सच में होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X