Pathaan ट्रेलर हुआ लीक? शाहरुख खान का बवाल एक्शन देखकर फैंस हुए क्रेजी, यहां जानें क्या है सच्चाई!

pathaan-triler-leaked-online-fans-excited-to-see-shahrukh-khan-high-octane-action-scenes-know-truth

Pathaan Trailer: फैंस सांसे थामे शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर और दो गाने पहले ही रिलीज कर दिये गए हैं। लेकिन अब जबकि फिल्म की रिलीज में सिर्फ 20 दिनों का वक्त रह गया है, फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। कोई शक नहीं कि यशराज फिल्म्स की पठान को लेकर फैंस का उत्साह अब सातवें आसमान तक पहुंच चुका है।

बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस एक्शन फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पठान का ट्रेलर बताया जा रहा है। यह लीक हुई क्लिप शाहरुख खान द्वारा किए गए एक्शन और फाइट सीक्वेंस से भरा हुआ है।

एक फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पठान का ट्रेलर लीक हो चुका है। जाहिर है इसके बाद सोशल मीडिया पर तूफान सा मच गया। #PathaanTrailerleaked हैशटैग के साथ इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। लेकिन बता दें, ये लीक हुआ वीडियो पठान का नहीं है।

विज्ञापन का है वीडियो!

विज्ञापन का है वीडियो!

दरअसल, लीक हुआ क्लिप फिल्म पठान का नहीं.. बल्कि शाहरुख खान द्वारा किये गए एक सॉफ्ट ड्रिंक विज्ञापन का है। शाहरुख फैंस ने जल्द ही इस कंफ्यूजन को दूर करते हुए इसका खुलासा किया है।

बता दें, फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

ट्रेलर डिटेल्स

ट्रेलर डिटेल्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 37 सेकेंड का है, जो कि एक्शन सीक्वेंस, म्यूजिक, स्केल और शाहरुख के स्वैग से भरपूर है। ट्रेलर में फिल्म के कुछ बड़े मोमेंट्स की झलक भी देखने को मिलेगी.. जैसे शाहरुख और जॉन का आमना सामना..

रिलीज डेट

रिलीज डेट

पठान 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ओवरसीज एडवांस बुकिंग शुरु की जा चुकी है.. जहां से शानदार रिपोर्ट्स देखने को मिल रहे हैं। खासकर जर्मनी में फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं।

बिग बजट एक्शन फिल्म

बिग बजट एक्शन फिल्म

बता दें, पठान यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। जिसमें पठान, टाइगर सीरीज और वॉर शामिल हैं.. लिहाजा, पठान में सलमान खान की झलक भी देखने को मिलेगी, जो टाइगर के अंदाज में कैमियो देते दिखेंगे। फिल्म का बजट 250 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X