Pathaan Trailer: शाहरुख खान, दीपिका और जॉन के धमाकेदार एक्शन सीन्स और डायलॉग्स ने जीता दिल

pathaan-trailer-is-out-now-shahrukh-khan-deepika-padukone-john-abraham-breathtaking-action-dialogues

Pathaan Trailer: आखिरकार, फैंस का इंतजार खत्म हुआ। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और कोई शक नहीं कि यह काफी धमाकेदार है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

धमाकेदरा एक्शन सीक्वेंस और जबरदस्त डायलॉग्स के साथ पठान का ट्रेलर फैंस का दिल जीत रहा है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान लगभग चार सालों के बाद बतौर लीड बड़े पर्दे पर आ रहे हैं.. और फैंस को किंग खान की इससे बेहतर वापसी नहीं मिल सकती थी।

यशराज बैनर की ये मेगा बजट फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख ने टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- "मेहमान नवाजी के लिए पठान आ रहा है.. और पटाखे भी साथ ला रहा है.. Pathaan Trailer Out now.. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.."

2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख खान सीधे पठान में नजर आने वाले हैं। जाहिर है फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हैं। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस का उत्साह चरम पर है। ट्विटर पर पठान, किंग इज बैक, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम.. सभी ट्रेंड कर रहे हैं। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा।

बता दें, पठान को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है। यह यशराज की सबसे मंहगी फिल्मों में से होगी। इसका बजट 250 करोड़ तक का बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, स्पेन, दुबई के अलग अलग लोकेशंस पर हुई है।

वहीं, लंबे समय के बाद शाहरुख- दीपिका की जोड़ी दिखने वाली है। फिल्म में इनके साथ दिखेंगे जॉन अब्राहम, जो कि फिल्म में मुख्य विलेन बने नजर आएंगे। ट्रेलर में शाहरुख और जॉन के बीच भिड़ंत की झलक भी दिखी है। खास बात है कि फिल्म में सलमान खान एक खास कैमियो भी निभाने वाले हैं। वह अपने 'टाइगर' किरदार में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X