Pathaan ट्रेलर ने 1 घंटे में पार किए 3 मिलियन व्यूज, मेगास्टार विजय और राम चरण ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Pathaan Trailer: यशराज फिल्म्स की पठान ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। फैंस ट्रेलर को देखकर क्रेजी हो चुके हैं, वहीं सेलेब्स और फिल्म इंडस्ट्री से भी काफी तगड़ा रिस्पॉस देखने को मिल रहा है। बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन- थ्रिलर फिल्म पठान के ट्रेलर ने केवल 1 घंटे में 3 मिलियन व्यूज पार कर लिये हैं। जी हां.. और ये आंकड़े हर सेकेंड बढ़ते जा रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से धमाकेदार प्रतिक्रिया मिल रहा है। वहीं, मेगास्टार विजय और राम चरण ने भी तमिल और तेलुगु में ट्रेलर को सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। जिसके बाद फैंस का उत्साह दुगुना हो चुका है।
राम चरण ने फिल्म की झलक शेयर करते हुए लिखा- Wishing the whole team of #Pathaan all the very best! @iamsrk Sir looking fwd to seeing you in action sequences like never before!
पठान का ट्रेलर ट्विटर पर धूम मचा रहा है। लोगों ने शाहरुख खान की सीटीमार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की खोलकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- "पठान के रूप में शाहरुख खान.. स्टाइलिश, इंटेंस और देशभक्ति से भरपूर। किंग खान हमेशा की तरह राज करने जा रहे हैं।"
इस फिल्म के साथ शाहरुख खान लगभग चार सालों के बाद बतौर लीड बड़े पर्दे पर आ रहे हैं.. और फैंस को किंग खान की इससे बेहतर वापसी नहीं मिल सकती थी। यशराज बैनर की ये मेगा बजट फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
बता दें, पठान को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है। यह यशराज की सबसे मंहगी फिल्मों में से होगी। इसका बजट 250 करोड़ तक का बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, स्पेन, दुबई के अलग अलग लोकेशंस पर हुई है, जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली है।


Click it and Unblock the Notifications











