Pathaan Teaser- शाहरुख खान का धमाका, तगड़ा एक्शन करते दिखे जॉन और दीपिका!

सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की धमाकेदार फिल्म पठान से एक और धमाका हुआ है। किंग खान ने अपने फैंस को दिवाली के एक दिन बाद एक बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, 25 अक्टूबर को शाहरुख खान की इस फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान काफी समय से इस फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। बता दें कि टीजर यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया था जो कि अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
इस टीजर की खास बात ये है कि इस में जॉन अब्राहम, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण.. सभी के लुक्स को सामने लाकर खड़ा कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर सलमान खान भी काफी चर्चा में हैं क्योंकि सलमान खान पठान में एक जबरदस्त कैमियो करते नजर आने वाले हैं।
इसके बाद सलमान खान टाइगर 3 आएगी जिसकी कहानी इससे मिलती है। हालांकि सलमान खान की एक और फिल्म चर्चा में है जिसका नाम किसी का भाई किसी की जान होने वाला है।
पठान के कारण इस फिल्म की रिलीज में बदलाव किया गया है। दरअसल सलमान खान की फिल्म, इस साल दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है और ईद 2023 पर रिलीज़ होगी।
वहीं शाहरूख खान की पठान, 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होनी है। दिवाली 2022 वैसे भी फिल्मों के लिए नया साल हो जाता है। शाहरुख खान और सलमान खान साथ मिलकर कितना बड़ा धमाका करते हैं ये तो देखने वाली बात होगी। फिलहाल आप देखिए ये टीजर...


Click it and Unblock the Notifications