Shahrukh Khan से चाहिए Pathaan टीजर वाला तोहफा, जन्मदिन से पहले फैंस ने की डिमांड!

शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर फैंस धमाका करते रहते हैं। इस वक्त फिल्म के टीजर को लेकर मांग हो रही है और ट्विटर पर यूजर्स धमाका कर रहे हैं। सुबह से ही ट्विटर हैशटैग पठान टीजर (PathaanTeaser) ट्रेंड कर रहा है और फैंस शाहरुख खान के जन्मदिन पर इस टीजर की मांग कर रहे हैं। लगातार चर्चा में चल रहे फैंस के पोस्ट पर फिलहाल शाहरुख खान का किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बता दें कि शाहरुख खान अपना जन्मदिन 2 नवंबर को मनाते हैं और इस दिन उनके घर मन्नत के सामने काफी भीड़ इकट्ठा होती है। फैंस उनकी एक झलक के लिए वहां पहुंचते हैं। कल 2 नवंबर है और फैंस चाहते हैं कि कल शाहरुख खान उनको रिटर्न गिफ्ट में पठान का टीजर दें। हालांकि टीजर रिलीज होगा या नहीं इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है और ना ही किसी तरह का आधिकारिक ऐलान हुआ है।
यूजर्स कर रहे हैं ऐेसे कमेंट्स-
एक फैन ने लिखा है, ''आज रात 12 बजे पठान का टीजर आ सकता है।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''आज ही दीदार करा देते सर, क्या पता कल हो ना हो।'' एक फैन ने लिखा, ''जन्मदिन से पहले जन्मदिन का तोहफा। #पठान टीज़र का जश्न मनाएं। 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। पठान को #YRF50 के साथ केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं।'' इस तरह से लगातार लोग पठान टीजर के लिए बेचैन नजर आ रहे हैं।
दमदार स्टारकास्ट-
शाहरुख खान की इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। जॉन पहले बार शाहरुख खान के साथ दिखेंगे और काफी दमदार किरदार होने वाला है। इसके अलावा सलमान खान इस फिल्म में शानदार कैमियो करते दिखने वाले हैं।
वर्कफ्रंट-
पठान के अलावा शाहरुख इस वक्त फिल्म जवान और डंकी को लेकर चर्चा में हैं और इन दोनों फिल्मों की शूटिंग चल रही है। अगले साल शाहरुख खान 2 बड़े धमाके कर सकते हैं। लंबे समय से उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











