'100 दिन में आएगा Pathaan का तूफान' ट्विटर पर ट्रेंड हुए शाहरुख खान, फैंस के ट्वीट्स की सुनामी!

100 दिन में आएगा पठान का तूफान, जी हां इस वक्त ट्विटर पर शाहरुख खान के फैंस का तहलका है और लगातार उनको लेकर ये ट्रेंड सामने ला रहे हैं। जब से फिल्म टाइगर 3 की रिलीज का ऐलान हुआ है पठान को लेकर खबरें आनी शुरु हो गई हैं। शाहरुख खान के फैंस ट्विटर पर लगातार किसी ना किसी ट्रेंड के साथ धमाका कर रहे हैं। इस वक्त #PathaanStormIn100Days सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है।
दरअसल शाहरुख खान के फैंस को पता है कि फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है और इसके लिए वो एक-एक दिन गिन रहे हैं। लोगों का मानना है कि शाहरुख खान इस फिल्म से अपने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक के लिए तैयार हैं।
फैंस लगातार अलग अलग तरह के ट्वीट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''पठान के तूफान वाले ट्वीट ने 150k ट्वीट्स पार कर लिए हैं।'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा,
''शाहरुख खान का जन्मदिन भी 20 दिन बाद है और 100 दिन बाद पठान आ रही है। शाहरुख खान के फैंस के लिए गोल्डन टाइम आने वाला है।'' इस तरह के कई ट्वीट्स सामने आए हैं और लोग शाहरुख खान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शाहरुख खान को लेकर भी मशहूर है कि उनको वक्त मिलते ही सोशल मीडिया पर वो लोगों से बात करते हैं। पठान के अलावा शाहरुख खान.. जवान और डंकी को लेकर भी चर्चा में रहते हैँ। हालांकि सबसे पहले पठान रिलीज होगी। शाहरुख खान की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications