Pathaan Song- शाहरुख खान की फिल्म से आई बड़ी अपडेट, रिलीज होने वाला है पठान का पहला गाना!

Pathaan First Song Will Be Release Soon- सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस बेसब्र हैं, उनको पठान से किसी ना किसी तरह के धमाके का इंतजार है। बेशक फिल्म की रिलीज डेट बता दी गई है लेकिन फैंस को शाहरुख खान की तरफ से काफी उम्मीदें रिलीज से पहले भी हैं। 2 नवंबर को जब फिल्म का ताबड़तोड़ टीजर रिलीज किया गया था तब फैंस काफी खुश हुए थे। ये शाहरुख खान के जन्मदिन का मौका था।
इस वक्त एक खबर और सामने आ रही है और पता चला है कि शाहरुख खान काफी जल्दी एक बड़ा धमाका फिर करने वाले हैं। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान इस फिल्म के लिए काफी बेताब हैं।
खबर आ रही है कि सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म से एक बड़ा धमाका होगा और फिल्म पठान का पहला गाना काफी जल्दी रिलीज किया जाएगा। ये बातें सिर्फ हवा में नहीं है बल्कि कुछ ऐसा सामने आया है जो कि चर्चा में है।

बड़ा खुलासा संगीतकार शेखर ने किया है
इसको लेकर एक बड़ा खुलासा संगीतकार शेखर ने किया है। उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। शेखर रवजियानी ने एक तस्वीर खुद की साझा करते हुए लिखा है, ''पठान का साउंडट्रैक जल्द ही आपके लिए तैयार है।''

उम्मीद लगाए बैठे हैं
जी हां, इसके बाद से फैंस काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आखिर ये धमाका कब होगा? हालांकि फिल्ममेकर्स ने इस तरह का ऐलान अभी नहीं किया है लेकिन शेखर का ट्वीट ऑफिशियल माना जा सकता है।

दिल जीतने आ रहे हैं
इससे इतना तो तय है कि शाहरुख खान काफी जल्दी अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

जॉन ने फिल्म में निगेटिव रोल किया
जॉन ने फिल्म में निगेटिव रोल किया है। शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं।

आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था
शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है। हालांकि ब्रह्मास्त्र में उनके दमदार कैमियो की तारीफ की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications