नए विवाद में फंसा 'पठान' का गाना Besharam Rang, लग रहा है इतना बड़ा आरोप?

Recommended Video
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने तब धमाका कर दिया था जब उनकी फिल्म पठान से पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ था। इस गाने में दीपिका पादुकोण के हॉट डांस ने फैंस का दिल जीत लिया और ये चर्चा में है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाला है। दरअसल अब इस गाने को लेकर आरोप लग रहे हैं कि ये गाना ओरिजनल नहीं है बल्कि कॉपी किया गया है।
इस गाने को चोरी करके बनाने का आरोप सोशल मीडिया पर लग रहा है। दरअसल इस पूरे गाने को लेकर विवाद नहीं है बल्कि ये कहा जा रहा है कि गाने का कुछ हिस्सा चोरी किया गया है,
इसको लेकर आरोप है कि फ्रांसीसी म्यूजिशियन जैन के सुपरहिट ट्रैक 'मेकबा' से इसको लिया गया है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और ना ही बेशरम रंग के संगीतकारों ने इसपर रिएक्शन दिया है।

एक यूजर ने लिखा
हालांकि रिलीज के बाद अब तक इस गाने को 32 मिलियन से भी ज्यादा बार यू-ट्यूब पर देखा जा चुका है। एक यूजर ने लिखा, ''जैसे ही मैने ये गाना बेशरम रंग सुना तो मैं ये सोच रहा था कि इसकी टोन मैने पहले कहां सुनी है, फिर मुझे लगा कि ये तो जैन का मेकबा है।''

ये गाना कॉपी किया गया है
इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, जी हां, ''ये गाना कॉपी किया गया है।'' इस तरह के ढेर सारे आरोप इस गाने पर लग रहे हैँ। इसके अलावा इस गाने को लेकर पहले इसलिए विवाद हुआ था क्योंकि इसमें दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर की ड्रेस में नजर आईं हैँ।

भगवा रंग को बदनाम करने की कोशिश
कुछ लोगों का कहना था कि इस गाने के लिए भगवा रंग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। शाहरुख खान की पठान को भी सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करने की मांग जारी है।

रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications