'सपने में भी नहीं सोचा था कि पठान 500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी!'

pathaan-siddharth-anand-reacts-on-becoming-the-first-hindi-film-director-to-enter-the-500-crore-club

Siddharth Anand On Pathaan Success: सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यशराज फिल्म्स की पठान एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाया है। 1000 करोड़ से अधिक की कमाई करके यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म पहले ही बन चुकी है। वहीं, अब इसके हिंदी वर्जन ने भारत में 500 करोड़ (नेट) के एलीट क्लब में एंट्री ले ली है। यह 500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली हिंदी फिल्म है।

पहले फिल्म वॉर और अब पठान के साथ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने यह साबित कर दिया है कि वह एक्शन फिल्मों के निर्विवाद बादशाह हैं। पठान की सफलता को लेकर वो बेहद रोमांचित हैं क्योंकि वह ऐसे पहले हिंदी फिल्म निर्देशक हैं जिन्होंने 500 करोड़ क्लब में प्रवेश किया है।

सिद्धार्थ कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं और साथ ही दर्शकों का आभारी हूं कि पठान विश्व स्तर पर लोगों का मनोरंजन करने में सफल रहा है। दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई और हिंदी में 500 करोड़ रुपये की कमाई करना एक ऐतिहासिक बात है, और लोगों ने पठान पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।"

सिद्धार्थ ने कहा, एक निर्देशक के रूप में, मुझे ऐसी फिल्म बनाने पर गर्व है जो विश्व स्तर पर इतने सारे लोगों को एंटरटेन कर रही है।

सिद्धार्थ स्वीकार करते हैं कि वह चाहते थे कि पठान हिंदी सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हो। वे कहते हैं, "जब हमने पठान को एक ऐसी स्टार-कास्ट के साथ बनाने की तैयारी की थी, तो मुझे पता था कि हम अब तक के सबसे बड़े आकंड़ों की दौड़ में हैं, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पठान भारत में 400 करोड़ और अब 500 करोड़ तक पहुंचने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी। यह उपलब्धि अविश्वसनीय है, और इसने मुझे और हमारी टीम को और वाईआरएफ में हम सभी को और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है।"

सिद्धार्थ कहते हैं, "मुझे पता है कि हमने दुनिया भर के दर्शकों के साथ जुड़ने वाली फिल्म देने के लिए अपनी सर्वोच्च क्षमताओं को छुआ है। इसलिए, अब मुझे मेरी हर आने वाली फिल्म को इतना ही ऊपर तक पहुंचाना होगा। उपलब्धि का यह क्षण पठान की पूरी टीम के लिए है, पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए है क्योंकि यह सचमुच एक बेहद दुर्लभ उपलब्धि है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X