Pathaan- स्पेन शेड्यूल पूरा करने के बाद फैंस के साथ सेल्फी लेते दिखे शाहरुख खान?
स्पाई यूनिवर्स पठान को लेकर चर्चा गर्म हैं और फैंस अब इंतजार करने के मूड में नहीं है, जिस तरह से वो सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को लेकर कमेंट करते हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' की शूटिंग स्पेन में पूरी कर ली है। किंग खान हमेशा अपनी शानदार स्वभाव और उदारता के लिए जाने जाते हैं और यह एक बार फिर साबित हुआ जब सुपरस्टार ने यूरोपीय राष्ट्र में अपने फैंस के साथ पोज दिए।
सोशल मीडिया पर किंग खान की ये तस्वीरें तोजी से वायरल हो रहीं हैं। शाहरुख खान अपने लंबे बालों में बेहद सेक्सी और हैंडसम लग रहे थे और रिप्ड जींस के साथ नीली शर्ट पहने हुए थे,

क्योंकि 'स्वदेश' अभिनेता तस्वीरों के लिए अपने प्रशंसकों के साथ खुशी से खड़े थे। इससे पहले स्पेन में फिल्म की शूटिंग की कई लीक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

इंटरनेट पर आग लगा दी
इस बीच, SRK ने हाल ही में इंटरनेट पर आग लगा दी थी जब उन्होंने 'पठान' लुक से अपनी बॉडी और वॉशबोर्ड एब्स को फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया था "शाहरुख अगर थोडा रुख भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे .. एप्स और अब सब बना डालूंगा ...।"

'थोड़ा रुक शाहरुख'
Disney+ Hotstar के लिए चल रहे अपने प्रचार अभियान 'थोड़ा रुक शाहरुख' का जिक्र करते हुए। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान कई साल से मेहनत कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी शानदार बनी है।

जॉन निगेटिव रोल में
हालांकि मेकर्स किसी तरह का खुलासा नहीं करते हैं कि फिल्म की कहानी किस तरह की होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे और जॉन निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इसके अलावा फिल्म राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर बिजी हैं लेकिन किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

कैमियो करते नजर आएंगे
ऐसा कहा जा रहा है कि पठान की तुरंत रिलीज के बाद राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान काम शुरु करेंगे। पठान की खास बात ये भी है कि इस फिल्म में मेगास्टार सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications