Pathaan- जिम ट्रेनिंग के लिए सलमान खान से सलाह लेते थे शाहरुख खान, खुद किया खुलासा!

शाहरुख खान के जन्मदिन पर आपने देखा कि किस तरह से फैंस ने मन्नत के सामने आकर अपने चहीते सुपरस्टार के लिए दुआएं मांगी और उनका फिल्मों को लेकर खुशी व्यक्त की। शाहरुख खान ने इस दौरान एक फैन मीट पर कुछ ऐसा खुलासा कर डाला है जो कि चर्चा में है। दरअसल शाहरुख खान ने कोविड19 के दौरान क्या क्या समस्याओं सामना किया और वर्काउट के दौरान क्या किया, इसको लेकर खुलासा किया है।
जी हां, शाहरुख खान इस दौरान पठान की तैयारी कर रहे थे और जिम में जमकर पसीना बहा रहे थे। हालांकि उनकी इस तैयारी में कुछ दिक्कतें भी थीं क्योंकि उस वक्त ट्रेनर नहीं आ रहे थे। शाहरुख खान ने खुलासा किया कि वो इस दौरान गूगल पर जिम के सेट्स सर्च करते थे और खुद से करते थे।
इसके अलावा उन्होने ने ये भी कहा कि वो सलमान खान से बात करते थे और जिम के टिप्स लेते थे। जी हां, शाहरुख खान ने कहा, "मेरी सुबह थोड़ा देर से होती है, मैं 45 मिनट के लिए जिम जाता था, जहां कोविड के कारण किसी भी ट्रेनर को अनुमति नहीं दी गई थी।
मैं वर्कआउट रूटीन को गूगल पर सर्च करता था और सलमान भाई के साथ साथ कुछ बड़े सितारों से पूछता था।'' शाहरुख खान का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान और सलमान खान को अक्सर एक दूसरे को लेकर बात करते देखा जाता रहा है।
पठान में दिखेंगे साथ-
शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान एक दमदार कैमियो के साथ नजर आने वाले है। खबरें हैं कि वो टाइगर बनकर शाहरुख खान को बचाते नजर आने वाले हैं। हालांकि सलमान खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
वर्कफ्रंट-
शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के अलावा राजकुमार हिरानी की डंकी और अटली की फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। अगले साल वो कई बड़े धमाके करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications