Pathan- 2 साल की मेहनत, इंजरी भी हुई- शाहरुख खान ने ट्रेनर ने किया बड़ा खुलासा!

सिक्स पैक्स का जमाना है और जिन सितारों ने कभी अपनी बॉडी को लेकर उतनी मेहनत नहीं की जितने आज के सितारे कर रहे हैं वो इस वक्त चर्चा में हैं। चर्चा पठान की हो रही है जिसमें शाहरुख खान दमदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं और शायद ही शाहरुख खान का ऐसा रूप आपने पहले किसी फिल्म में देखा होगा। इस वक्त शाहरुख खान के ट्रेनर उनको लेकर जो कुछ भी कहा है वो चर्चा में है और फैंस इसको जानकर काफी खुश होने वाले हैं।

उनकी मानें तो शाहरुख खान ने पठान के लिए ऐसी बॉडी बनाने में 2 साल तक लगातार मेहनत की है और कई कठिनाइयों का सामना किया है।

pathan, shahrukh khan, पठान, शाहरुख खान

शाहरुख खान के निजी ट्रेनर प्रशांत सुभाष सावंत ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इटरव्यू के दौरान कुछ बातों का खुलासा किया था। जहां उन्होने पठान के लिए शाहरुख खान के बदलाव को लेकर बात की थी।

कार्डियो वर्कआउट करते थे

कार्डियो वर्कआउट करते थे

उन्होने कहा कि "चूंकि पठान में उनका लुक बहुत अलग है, इसलिए शाहरुख ने भारी वजन उठाना शुरू कर दिया। पहले, हम बहुत सारे सर्किट ट्रेनिंग और कार्डियो वर्कआउट करते थे,

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल किया है

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल किया है

लेकिन अब हमने और अधिक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल किया है - जिससे उन्हें बेहतर और बड़ा दिखने में मदद मिली। आप स्क्रीन पर जो टोंड काया देखते हैं उसे बनाने में हमें दो साल लगे। उनका फ्रेम और लुक पूरी तरह से बदल गया है।"

दमदार अभिनय

दमदार अभिनय

शाहरुख खान इस फिल्म में दमदार अभिनय करने वाले हैं और लोगों को चौकाने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं और उनके साथ जॉन अब्राहम भी होंगे जिनकी बॉडी भी शानदार है।

 वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

खबरें हैं कि शाहरुख खान इस फिल्म में जॉन से ही भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। वर्कफ्रंट पर पठान के अलावा शाहरुख खान डंकी और जवान को लेकर भी चर्चा में हैं जो कि आधिकारिक तौर पर बता दीं गईं हैं।

पठान की रिलीज का इंतजार है

पठान की रिलीज का इंतजार है

इसके अलावा शाहरुख खान किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल फिल्म पठान की रिलीज का इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X