वैष्णो देवी पहुंचते ही ट्रोल हुए शाहरुख खान, लोग बोले- कुछ भी कर लो पठान...

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और लगतार फिल्म से किसी ना किसी ना तरह का अपडेट मिल रहा है। हाल ही में फिल्म से पहला गाना रिलीज किया गया है जिसका टाइटल था बेशरम रंग। इसके बादकहा जा रहा है कि काफी जल्दी दूसरा गाना भी सामने आएगा। दीपिका पादुकोण ने इस गाने में अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है जो सभी को काफी पसंद आया है।
लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जो शायद शाहरुख खान के फैंस को पसंद नहीं आएगा। दरअसल वो काफी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म पठान को बॉयकॉट करने का ट्रेंड चल रहा है।
शाहरुख खान इस वजह से ट्रोल हो रहे हैं क्योंकि वो हाल ही में उमराह करने पहुचे थे और बाद में उनको मां वैष्णो देवी की यात्रा पर भी देखा गया। जैसे ही वहां से उनकी तस्वीर सामने आईं लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

फ्लॉप होने के डर से वैष्णो देवी पहुंचे हैं
लोगो का कहना है कि वो फिल्म फ्लॉप होने के डर से वैष्णो देवी पहुंचे हैं। इसके अलावा भी लोग काई तरह के कमेंट करते हुए उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है.. ''फिल्म फ्लॉप होने के डर से वैष्णों देवी पहुंचे हैं शाहरुख खान।''

एक यूजर ने लिखा है
एक यूजर ने लिखा है, ''तुम कुछ भी कर लो इस फिल्म को फ्लॉप होने से कोई नहीं रोक सकता।'' एक का कहना है, ''बॉलीवुड का नशा तो कब का उतर गया, अब पठान की बारी है।''

हनुमान जी की डीपी लगा लो
एक यूजर का कहना था कि, चाहे हनुमान जी की डीपी लगा लो, ''फिर भी फिल्म को फ्लॉप होने से कोई नहीं रोक सकता।'' इस तरह से शाहरुख खान की फिल्म को लेकर बात हो रही है और ट्विटर पर इसके बॉयकॉट करने की मांग भी चल रही है।

रिएक्शन नहीं सामने आया है
हालांकि शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं सामने आया है। वो इस वक्त फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं और 25 जनवरी को एक बड़ा धमाका होने वाला है।

जवान और डंकी
इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं जो कि अगली साल रिलीज होंगी।


Click it and Unblock the Notifications