Pathaan- शाहरुख खान ने की फैंस की मेहमान नवाजी, मन्नत के बाहर खड़ी भीड़ को ऐसे दिया सरप्राइज!

pathaan

किंग एक बार फिर से चमक रहा है और इसकी रोशनी पूरी दुनिया को दिखाई दे रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी फिल्म पठान की, जो रिलीज के बाद इतनी दमदार कमाई कर रही है कि ऐसा कहा जा रहा है कि सभी रिकॉर्ड्स ध्वस्त होने वाले हैं। हालांकि अब पठान की सफलता के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान पहली बार फैंस के सामने आए हैं और उनको शानदार तरीके से धन्यवाद दिया है।

दरअसल रविवार को उनके घर बाहर काफी भीड़ जमा थी और इस दौरान शाहरुख खान घर से बाहर निकलते ही मन्नत के बाहर जमा अपने फैंस को सरप्राइज दिया।

एक पैपराजी अकाउंट द्वारा रविवार को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में अभिनेता मन्नत में बालकनी में खड़े होकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन कर रहे हैं। इसके बाद इस वीडियो को खुद सुपरस्टार ने साझा किया है।

शाहरुख खान ने लिखा

शाहरुख खान ने लिखा

''मेहमान नवाजी पठान के घर पर...मेरे सभी मेहमानो का शुक्रिया मेरे रविवार को इतना प्यार देने के लिए। आभारी। हैप्पी। प्यार किया।'' शाहरुख खान का ये पोस्ट जैसे ही सामने आया फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनका कहना है कि किंग इज बैक।

बॉलीवुड का बादशाह

बॉलीवुड का बादशाह

एक यूजर ने वीडियो देख लिखा है, 'बॉलीवुड का बादशाह, किंग खान, पठान।' जबकि एक ने लिखा है, ''द लास्ट स्टार ऑफ द प्लेनेट।''

आस्क एसआरके

आस्क एसआरके

इसके अलावा एक का कहना है कि, ''धक्के खाती भीड़ के लिए पहले खुद धक्के खाने पड़ते हैं।'' हालांकि शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन फैंस को लेकर नहीं आया है लेकिन अक्सर वो आस्क एसआरके करते रहते हैं और अपने फैंस से बात करते रहते हैं।

 राज कर रहे

राज कर रहे

शाहरुख खान ऐसे सितारे हैं जोकि बॉलीवुड में काफी समय से राज कर रहे हैं और उनकी फिल्में धमाका करती है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर वो जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं और इस साल ये फिल्म धमाका कर सकती हैं। दोनों फिल्में कमाल की साबित होने वाली हैं।

Read more about: pathaan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X