Pathaan- क्लाइमैक्स में शर्टलेस होंगे शाहरुख खान और जॉन अब्राहम? एक्शन सीन को लेकर खुलासा!
सुपरस्टार शाहरुख खान ने बैक टू बैक कई शानदार फिल्मों का ऐलान किया था और इस वक्त शूटिंग काफी तेजी से कर रहे हैं। फिल्मों से किसी ना किसी तरह की अपडेट अक्सर सामने आती रहती हैं और इस वक्त फिल्म पठान से एक जानकारी सामने आई है। ये खबर फिल्म के एक्शन सीन्स को लेकर है और शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम के फैंस भी इसे जानकर काफी खुश होने वाले हैं।
खबर है कि सिद्धार्थ आनंद की पठान में उनका क्लाइमेक्टिक फेसऑफ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच होगा और ये काफी अलग होने वाला है।

यह पहला ऑनस्क्रीन एक्शन सीक्वेंस बन जाएगा जहां आपको शर्टलेस शाहरुख खान नजर आने वाले हैँ। जी हां, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम आपको फिल्म के क्लाइमैक्स में शर्टलेस एक्शन सीन्स करते नजर आने वाले हैं।

जॉन अब्राहम की बॉडी काफी शानदार है
ये देखना काफी अलग होगा क्योंकि जॉन अब्राहम की बॉडी काफी शानदार है तो वहीं शाहरुख खान इसके लिए मेहनत कर रहे हैं। संयोग से जॉन की पठान में शाहरुख की तरह महत्वपूर्ण भूमिका है।

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, "जॉन अब्राहम पठान के खलनायक हैं। मैंने हमेशा इस बात में विश्वास किया है कि खलनायक का प्रक्षेपण उतना ही बड़ा होना चाहिए, यदि नायक से बड़ा न हो।

लड़ाई शानदार हो सकती है
जब खलनायक बड़े पैमाने पर हो, तभी उनके बीच की लड़ाई शानदार हो सकती है।" जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ था और इसको काफी पसंद किया गया था।

सलमान खान एक दमदार कैमियो करते नजर आने वाले हैं
सोशल मीडिया पर ये लुक सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हुआ था। शाहरुख खान की इस फिल्म में सलमान खान एक दमदार कैमियो करते नजर आने वाले हैं।

जवान और डंकी
इस फिल्म में वो टाइगर बनकर धमाका करते नजर आएंगे। शाहरुख खान इसके अलावा जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications