..................... Pathaan Sequel- शाहरुख खान ने पठान रिलीज से पहले किया बड़ा ऐलान? Pathaan Sequel- Shahrukh Khan made a big announcement before the film release? kept this condition! - Hindi Filmibeat

Pathaan Sequel- शाहरुख खान ने पठान रिलीज से पहले किया बड़ा ऐलान? लेकिन रख दी ये शर्त!

pathaan

पठान... टीजर रिलीज के बाद शाहरुख खान ने अपने तूफान का ऐलान कर दिया है। इस टीजर से इतना तय हो चुका है कि 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर कई सालों के बाद एक बड़ी सुनामी आने वाली है। शाहरुख खान अपने एक्शन और दमदार अभिनय से लोगों के दिलों को फिर से जीतने आ रहे हैं। जितनी खामोशी उनकी तरफ से पिछले कुछ सालों में रही है वो अब धमाके में बदलने वाली है। जी हां, शाहरुख खान के पठान टीजर का फैंस रिएक्शन कुछ इसी तरह हुआ है।

57वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने पठान का टीजर रिलीज करके फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया। अब इस फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि फैंस को काफी पसंद आएगी। पता चला है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान का दमदार सीक्वल बन सकता है।

जी हां, फिल्म रिलीज से पहले ही इसके पार्ट 2 को लेकर खबरें हैं। दरअसल इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया है। उन्होने कहा कि, "आप लोग दुआ करो की पठान का सीक्वल बन जाए। मुझे उम्मीद है कि हर कोई इसे पसंद करेगा। हम सभी ने फिल्म पर कड़ी मेहनत की है।

फिल्म इतनी अच्छी हो और दूसरा भाग सामने आए, ताकि हम जल्द से जल्द सीक्वल पर काम करना शुरू कर सकें।" शाहरुख खान ने ये शर्त रखी है कि इसके पार्ट 2 के लिए पठान को हिट करवाना पड़ेगा। जिस तरह का बज इस फिल्म को लेकर चल रहा है और कह सकते हैं कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है।

स्टार कास्ट-

इस फिल्म शाहरुख खान के साथ साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में मेगास्टार सलमान खान दमदार कैमियो करने वाले हैं। पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

कैसी होगी वापसी ?

सभी जानते हैं कि शाहरुख खान कई साल के बाद वापसी कर रहे हैं। अब उनकी वापसी कितनी अच्छी और तगड़ी होती है इसका खुलासा फिल्म रिलीज के बाद हो जाएगा। फिलहाल वो फिल्म जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X