पठान टीजर- शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ किया धमाकेदार ऐलान, पठान की रिलीज डेट आउट
आखिरकार फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ.. शाहरुख खान ने अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'पठान' की घोषणा कर दी है। यशराज फिल्म्स ने एक छोटे से टीजर के साथ फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शाहरुख खान ने अनाउंसमेंट टीजर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- "मुझे पता है देरी हुई है.. लेकिन ये तारीख याद रखें.. पठान का समय अब शुरु हो रहा है.. 25 जनवरी 2023 को आपसे सिनेमाघरों में मिलता हूं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में फिल्म होगी रिलीज।"

2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख खान सीधे पठान में नजर आने वाले हैं। जाहिर है फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हैं। रिलीज हुए टीजर में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण शाहरुख का परिचय कराते दिखते हैं.. हालांकि पहले टीजर में उनका लुक सामने नहीं आया है, सिर्फ शाहरुख की हल्की सी झलक दिखती है।
इस घोषणा के साथ ही फैंस का उत्साह चरम पर है। ट्विटर पर पठान, किंग इज बैक, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम.. सभी ट्रेंड कर रहे हैं। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा।

फाइटर और तेहरान के साथ क्लैश
खास बात है कि 25 जनवरी को पहले ही दो फिल्में क्लैश हो रही थीं.. ऋतिक रोश- दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' और जॉन अब्राहम स्टारर 'तेहरान'.. जाहिर है अब पठान की रिलीज डेट के साथ इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट आगे पीछे होने वाली है।

बिग बजट एक्शन फिल्म
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। यह यशराज की सबसे मंहगी फिल्मों में से होगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई, स्पेन, दुबई के अलग अलग लोकेशंस पर हुई है।

स्टारकास्ट
लंबे समय के बाद शाहरुख- दीपिका की जोड़ी दिखने वाली है। वहीं, इनके साथ दिखेंगे जॉन अब्राहम, जो कि फिल्म में मुख्य विलेन बने नजर आएंगे। चूंकि पठान में शाहरुख के स्वैग, बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है, इसलिए निर्माताओं ने जॉन अब्राहम को लीन लुक दिया है। दोनों के बीच फाइट सीन्स को विश्वसनीय बनाने के लिए जॉन ने अपनी बाइसेप्स कम की है। निर्माता जॉन को बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग भी दिखाना चाहते हैं।

सलमान खान कैमियो
खास बात है कि फिल्म में सलमान खान एक खास कैमियो भी निभाने वाले हैं। वह अपने 'टाइगर' किरदार में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।
बता दें, यशराज फिल्म एक 'स्पाई थ्रिलर' यूनिवर्स बना रही है। जहां, वॉर के कबीर यानि कि ऋतिक रोशन, टाईगर के अविनाश यानि कि सलमान खान और पठान के शाहरूख खान.. साथ नजर आएंगे। ये तीनों अलग अलग फ्रैंचाइजी होगी, लेकिन तीनों किरदार एक दूसरे से जुड़ते नजर आएंगे।

धमाकेदार एक्शन
पठान में आदित्य चोपड़ा ने चार स्टंट डायरेक्टर्स शामिल किये हैं, जिन्होंने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ किये हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है- एक्शन सीन्स में विविधता, जैसे कि मार्शल आर्ट से लेकर हैंड टू हैंड कॉम्बेट और चेज सीन्स।

लंबे समय से इंतजार
बता दें, 2018 दिसंबर के बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। एक्टर ने एक लंबा ब्रेक लिया.. और अब तीन फिल्मों के साथ बैक टू बैक आने को तैयार हैं। लिहाजा, फैंस को एक्टर की अगली फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications