Pathaan- फिल्म रिलीज से पहले बिहार के इस शहर में बवाल, थिएटर में घुसकर फाड़े और जलाए गए पोस्टर!

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म की बंपर ओपनिंग को लेकर खबरें कई दिनों से आ रही हैं। लेकिन इस वक्त बिहार के भागलपुर से जो खबर सामने आई है वो निश्चित ही सभी को परेशान करने वाली है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर विरोध शांत नहीं हो रहा है और अब थिएटर के अंदर घुसकर फिल्म के पोस्टर फाड़े और जलाए गए हैं। बता दें कि ये पूरा मामला भागलपुर के दीपप्रभा सिनेमा हॉल का है जहां पर शाहरुख खान की 'पठान' फिल्म लगी है।
जैसे ही ये खबर कुछ संगठन के युवकों को मिली वो सिनेमा हॉल पहुंच गए और वहां लगे पोस्टरों को फाड़ कर आग लगा दी। इसके अलावा ये लोग लगातार 'फिल्म चलेगा हॉल जलेगा' का नारा लगा रहे थे।
इसके अलावा इन लोगों ने ये भी कहा कि, हिंदुत्व से समझौता नहीं किया जा सकता। हालांकि इसके बाद मामला काफी गरमा गया है और इस इन युवकों की शिकायत दर्ज करवाई गई है।
प्रबंधक ललन सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने फिल्म का विरोध करते हुए पोस्टर को जला दिए हैं लेकिन हमने स्थानीय थाने और एसपी को आवेदन दिया गया है। बता दें फिल्म में बेशरम रंग गाने और भगवा बिकिनी सीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।
पीएम ने कही थी ये बात
हालांकि कुछ समय पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी को संबोधित करते हुए कहा था कि वो किसी भी फिल्म को लेकर उल्टे सीधे बयान ना दें। इसके बाद से कितना फर्क पड़ा है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
फिल्म हुई रिलीज
पठान आज पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी है और शाहरुख खान के फैंस काफी ज्यादा खुश हैँ। दरअसल शाहरुख खान कई साल के बाद बड़ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं जो कि शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications