Pathaan Poster- 'बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी'- पठान के नए पोस्टर में शाहरुख खान का स्वैग देख बोले फैंस!

pathaan

किंग खान.. शाहरुख खान अपनी धमाकेदार वापसी की तैयारी काफी सोच समझकर कर रहे हैं। इस वक्त उनकी फिल्म पठान को लेकर चर्चा है और यशराज फिल्म्स ने फैंस के लिए एक तोहफा फिर से दे दिया है। जी हां, शाहरुख खान की फिल्म पठान से एक बार फिर नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर के सामने आते ही फैंस पागल हो गए हैं और शाहरुख खान के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान इस पोस्टर में स्वैग से सबका दिल जीत रहे हैं। हालांकि इस पोस्टर को शाहरुख खान ने साझा नहीं किया है। यशराज ने पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा है,

''लड़ाई के लिए उसे हमेशा एक बन्दूक मिलती है! #पठान #YRF50 के साथ #पठान का जश्न केवल अपने पास एक बड़ी स्क्रीन पर मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।''

बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने वाली है

बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने वाली है

ये खास पोस्ट यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने की खुशी में माना जा रहा है। एक यूजर ने इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, ''बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने वाली है।''

सबसे लंबे 50 दिन

सबसे लंबे 50 दिन

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ''ये इतिहास के सबसे लंबे 50 दिन होंगे, मैं कसम खाता हूँ।'' एक यूजर ने लिखा, ''इंतजार नहीं कर सकता सर iamsrk, #पठान #50DaysForपठान, 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में एक्शन एंटरटेनर #जवान के लिए तैयार हो जाइए!''

कई कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं

कई कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं

इस तरह के कई कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है और फिल्म बड़े पर्दे पर 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम होंगे। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं जो कि अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

कैमियो जरूर नजर आया था

कैमियो जरूर नजर आया था

शाहरुख खान ने कई साल से किसी भी तरह की फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन ब्रह्मास्त्र में उनका कैमियो जरूर नजर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X