..................... Pathaan- शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के म्यूजिक से लगेगा बिजली का झटका Pathaan - Music of Shahrukh Khan's film will be electrifying, Sheykhar Ravjiani reveals! - Hindi Filmibeat

Pathaan- शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के म्यूजिक से लगेगा बिजली का झटका, शेखर ने किया खुलासा!

pathaan

पठान का इंतजार काफी समय से शाहरुख खान के फैंस कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि कई साल के बाद शाहरुख खान अपना धमाकेदार कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं और एक्शन से भरपूर ये स्पाई फिल्म लोगों के दिलों को फिर धड़काने के लिए आ रही है। फिल्म से किसी ना किसी तरह की खबर आती रहती है और इस वक्त फिल्म के म्यूजिक को लेकर एक अपडेट चर्चा में आई है।

दरअसल इस फिल्म का म्यूजिक काफी धमाकेदार होने वाला है और इसका खुलासा इस फिल्म के कंपोजर ने किया है। जी हां, संगीतकार शेखर रवजियानी ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के म्यूजकि को लेकर बीते दिन एक पोस्ट किया था।

इस पोस्ट में उन्होने कई बातें कहीं और फैंस को एक्साइटेड कर दिया। शेखर ने लिखा, "#पठान के संगीत और @iamsrk की विद्युतीकरण शक्ति पर वापस। यह निश्चित रूप से उड़ने वाला है! ये धमाकेदार होगा! क्या मुझे कुछ और कहने की ज़रूरत है? #विशालशेखर।"

इससे इतना तो तय है कि फिल्म पठान में विशाल-शेखर की जोड़ी काफी बड़ा कमाल करने वाली है और उनका म्यूजिक कितना शानदार होता है ये किसी से छिपा नहीं है।

गौरतलब है कि फिल्म पठान से शाहरुख खान का फर्स्ट लुक काफी पहले सामने आ चुका है और इसने रिलीज होकर कमाल कर दिया था। इसके बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं और निगेटिव रोल में जॉन अब्राहम का नाम सामने आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X