Pathaan- हाथ में भगवा झंडे और जय श्रीराम के नारे, इस शहर के थिएटर में घुसी भीड़ ने फाड़े पोस्टर!

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने के साथ साथ ब्लॉकबस्टर भी हो चुकी है और इस वक्त विवादित खबरें भी सामने आ रही हैं। लोग इसको देखकर हैरान हैं कि अब भी कुछ लोग हैं जो कि फिल्म का विरोध कर रहे हैं। जी हां, इस वक्त एक चौकाने वाली खबर सीधे मुंबई से आ रही है और पता चला है कि संडे वाले दिन भीड़ ने एक थिएटर के बाहर हंगामा किया है ये चर्चा का विषय है। एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि 29 जनवरी को मुंबई के मीरा रोड इलाके में पठान की स्क्रीनिंग के दौरान भीड़ ने एक थिएटर में तोड़फोड़ की।
खबरें हैं कि भीड़ पठान के साथ साथ शाहरुख खान को लेकर कई तरह की बातें कह रही थी और इसके विरोध में वहां आई थी। इस दौरान भीड़ ने भगवा झंडे पकड़े हुए थे और कुछ लोग लगातार जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।
यही नहीं इस भीड़ को नारे लगाते हुए थिएटर के अंदर जाते हुए देखा गया और इसके बाद भीड़ ने 'पठान' फिल्म के पोस्टरों को भी नुकसान पहुंचाया। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि भीड़ थिएटर स्क्रीन्स के पास नहीं पहुंच सकी क्योंकि सुरक्षा गार्ड काफी सतर्क थे और उन्हें गेट पर ही रोक दिया।
हालांकि इसको लेकर शाहरुख खान का रिएक्शन नहीं आया है और वो अपनी फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। इसका एक नजारा हाल ही में देखा गया था जब किंग खान मन्नत की बालकनी में आए थे और फैंस को सरप्राइज दिया था।
क्या था विवाद?
इस फिल्म के पहले गाने बेशरम रंग से ही विवाद सामने आ रहा है और लोगों का कहना है कि दीपिका ने भगवा बिकिनी पहनी थी और इसको हिंदू धर्म का अपमान बताया था। हालांकि बाद में सेंसर बोर्ड ने इसपर कुछ कट लगाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications