OTT पर जल्द ही दस्तक देगी शाहरुख-दीपिका की 'Pathaan', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

shahrukh, deepika

Pathaan on OTT: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टाररर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिये हैं। 'पठान' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन कर इतिहास रच चुकी है। 'पठान' अब तक बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 540 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 521.50 करोड़ की कमाई कर ली है।

इसके साथ ही अच्छी खबर ये है कि 'पठान' जल्द ही ओटीटी पर भी दस्तक दे सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज होने के 56 दिन बाद फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। चूंकि फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो चुके हैं तो ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी जाएगी।

पीपींग मून की एक रिपोर्ट की मानें तो 'पठान' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया हैंडल पर भी फिल्म की झलकियां शेयर की गई है लेकिन अगले एक से दो दिन में फिल्म के आने की तारीख का ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी हाल ही में खुलासा किया है कि ओटीटी पर सेंसर बोर्ड द्वारा कैंची चलाई गई सीन को भी शामिल किया गया है। इसका अर्थ यह है कि ओटीटी पर भी फिल्म सिनेमाघरों की तरह छा जाने के लिए तैयार है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर मेकर्स फिल्म को रिलीज के तीन महीने बाद ओटीटी पर स्ट्रीम करने की योजना बनाते हैं तो फिल्म 24 अप्रैल को लोगों के बीच होगी। लेकिन, फिलहाल दर्शकों को रिलीज डेट के लिए अगले कुछ का इंतजार करना होगा। अच्छी बात यह है कि काटे गए सीन्स को जोड़े जाने की वजह से सिनेमाघरों में देख चुके लोग भी इसे ओटीटी पर देखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X