..................... 'पठान सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक इमोशन है', निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान के स्टारडम पर की बात | 'Pathaan is not a film, but an emotion', director Siddharth Anand talks about Shahrukh Khan's stardom - Hindi Filmibeat

'पठान सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक इमोशन है', डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान के स्टारडम पर की बात

pathaan-is-not-a-film-but-an-emotion-director-siddharth-anand-talks-about-shahrukh-khan-s-stardom

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और यह सोशल मीडिया पर लगातार टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि सीक्रेट रूप से पठान का टीज़र जारी करने का आइडिया सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन दुनिया भर में उनके अनगिनत फैंस के साथ सेलिब्रेट करना था।

यशराज फिल्म्स की विजुअली भव्य एक्शन फिल्म, पठान, आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। सिद्धार्थ कहते हैं, "पठान की झलक पाने को लेकर दर्शकों में अभूतपूर्व क्रेज देखने को मिल रहा है। बहुत लंबे समय के बाद किसी फिल्म को लेकर इतनी जबरदस्त चर्चा हो रही है, जो वास्तविक और ऑर्गेनिक है। और यह सब सिर्फ एक आदमी - शाहरुख खान के सुपर स्टारडम की वजह से है। उनके लाखों फैंस सिर्फ उनकी और उनकी फिल्म की एक झलक के लिए धूम मचा रहे हैं। इसको देखते हुए, पठान का टीज़र रिलीज करने के लिए शाहरुख के जन्मदिन से बेहतर कोई और दिन नहीं हो सकता!"

सिद्धार्थ कहते हैं, "शाहरुख सालों से दर्शकों के दिल और दिमाग पर राज कर रहे हैं और पठान के साथ चार साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.. इसलिए, जब हमने उनके जन्मदिन पर उन सभी को सरप्राइज देने का फैसला किया, तो इसको लेकर दबाव बहुत अधिक था। "

सिद्धार्थ ने आगे कहा, "फैन्स की भारी उम्मीदों को देखते हुए पठान के टीजर पर कुछ खास होना था। हमें एक ऐसी यूनिट तैयार करनी थी जो पठान का टीजर देखने के लिए दर्शकों के इंतजार को जस्टिफाई करती हो और साथ ही साथ इस तथ्य को भी कि हमने फिल्म की पहली बिग एसेट को रिलीज करने के लिए उनके जन्मदिन को चुना है! यह शानदार और यादगार होना ही था। और पठान के टीज़र के लिए हमें जैसी अविश्वसनीय प्रतिक्रिया मिल रही है, उसको देखते हुए मुझे लगता है कि हम उन्हें बहुत खुश रखने में कामयाब रहे हैं।"

वह आगे कहते हैं, "हमारे लिए, पठान सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है क्योंकि हम भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े ऑन-स्क्रीन आइकन के साथ शानदार एक्शन स्पेक्टेकल बनाना चाहते हैं। फिल्म का टीज़र, 25 जनवरी, 2023 को बड़े पर्दे पर उस वादे को पूरा करने की सिर्फ एक शुरुआत है!"

पठान में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी दिखने वाली है। दोनों ने ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। स्पेन में फिल्म पठान के सेट से लीक हुई उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। इस ग्लैमरस जोड़ी ने एक बेहद धूम मचाने वाले गाने की शूटिंग की। इसके बाद वे स्पेन में कैंडिज़ और जेरेज़ गए जहां उन्होंने 27 मार्च को शेड्यूल को खत्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X