रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बावजूद पठान को IMDb पर मिल रही है कम रेटिंग, जाने क्या है वजह

Recommended Video
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'पठान' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म क्रिटिक्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की कमबैक मूवी की इससे धमाकेदार ओपनिंग ही नहीं हो सकती है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि 'पठान' के साथ बॉलीवुड एक बार फिर से जिंदा हो गया है। वर्ल्ड वाइड 'पठान' सेंचुरी लगा चुकी है। लेकिन इतने रिकॉर्ड्स बनाने के बावजूद 'पठान' को IMDb पर काफी कम रेटिंग मिली है। IMDb पर 'पठान' को 10 में से सिर्फ 7 की रेटिंग दी गयी है।
आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह :
'पठान' की रेटिंग से लगेगा शॉक :
'पठान' को IMDb पर जो रेटिंग दी गयी है, उससे कई लोगों को शॉक लग सकता है। 'पठान' को फिल्म क्रिटिक्स 4 स्टार से कम की रेटिंग नहीं दे रहे हैं। फैंस भी 'पठान' देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकलकर क्रेजी हो रहे हैं, लेकिन IMDb यूजर 'पठान' को जो रेटिंग दे रहे हैं वो काफी चौंकाने वाला है। 'पठान' को कुल 30,832 यूजर ने यह रेटिंग दी है। 'पठान' को 10 की रेटिंग 50% से कम यानी सिर्फ 48.1% यूजर ने दी है। वहीं 7% लोगों ने इसे 9 की रेटिंग दी है। 8.1% प्रतिशत लोगों ने इसे 8 की रेटिंग दी है जबकि 29.2% लोगों ने इसे सिर्फ 1 की रेटिंग दी है। 'पठान' को मिले इतने कम रेटिंग Srk फैंस को हजम नहीं हो रहे हैं।
शानदार कमाई कर रही 'पठान' :
खैर, IMDb पर 'पठान' को जो भी रेटिंग मिली हो, लेकिन सिनेमा हॉल में यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। करीब 4 सालों बाद शाहरुख खान ने इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर फिर से वापसी की है। फिल्म में शाहरुख खान ने अपने 32 सालों के एक्टिंग करियर में पहली बार एक्शन सीन्स किया है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने इससे पहले 3 फिल्मों में साथ में काम किया है लेकिन यह पहली बार है जब दोनों ने ही एक्शन फिल्म में काम किया। इसके साथ ही जॉन अब्राहम जो फिल्म में नेगेटिव किरदार में हैं, वह भी अपने पुराने एक्शन हीरो वाले अवतार में नजर आए। हालांकि फिल्म में सलमान खान के कैमियो रोल को कोई नहीं भूल सकता है, जिसमें वह बतौर टाइगर पठान को बचाने के लिए आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications













