Pathaan Advance Booking: ओवरसीज में रिकॉर्ड तोड़ रही है शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण की फिल्म, जबरदस्त रिपोर्ट

Pathaan Advance Booking: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म "पठान" 25 जनवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है। जहां भारत में फिल्म को लेकर क्रेज देखा जा सकता है, वहीं ओवरसीज में भी किंग खान के स्टारडम की झलक देखने को मिल रही है।
जर्मनी में पठान की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और यहां प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। जी हां, एक ओर जहां फिल्म को जबरदस्ती विवादों में घेरा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ओवरसीज में फिल्म एडवांस बुकिंग में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। कोई शक नहीं कि शाहरुख आज भी ओवरसीज के किंग हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो, जर्मनी में रिलीज के 27 दिन पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग की सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और लगभग सभी शोज फुल हो चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने जर्मनी में बिक रहे टिकटों का स्क्रीनशॉट शेयर किया और कहा, "जर्मनी में पठान के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और यहां हर तरफ पागलपन है !! बर्लिन, हैम्बर्ग-डैमटोर, हैम्बर्ग-हार्बर्ग और ऑफ़ेनबैक लगभग हाउसफुल हैं। 25 जनवरी 2023 - द किंग ऑफ ओवरसीज आ रहे हैं.."

चार सालों बाद वापसी
शाहरुख खान लगभग चार सालों के बाद बड़ी स्क्रीन पर वापस आ रहे हैं। साल 2018 दिसंबर में आई फिल्म ज़ीरो के बाद शाहरुख ने लंबा ब्रेक लिया था.. और अब 2023 में वो तीन फिल्मों के साथ वापस आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि उनके फैंस का क्रेज एक अलग पर चल रहा है।

ग्लोबल फैन फॉलोइंग
वहीं, शाहरुख बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग ग्लोबल स्तर पर है। जिसकी झलक अब पठान पर भी दिख रही है। भारत में फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु नहीं की गई है। लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को काफी तगड़ी ओपनिंग मिलने वाली है।

जबरदस्त एडवांस बुकिंग
एडवांस बुकिंग का प्रभाव फिल्म की ओपनिंग और पहले वीकेंड तक जरूर दिखता है। उसके बाद फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी, वो वर्ड ऑफ माउथ और फिल्म के कंटेंट पर निर्भर करता है। फिलहाल हम उम्मीद करते हैं कि पठान के साथ बॉलीवुड को उसकी अगली ब्लॉकबस्टर मिले।

पठान
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। ये हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। यह आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में सलमान खान भी अपने "टाइगर" अवतार में कैमियो निभाते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications