Pathaan देखने पहुंचे इंडियन क्रिकेट टीम के ये खिलाड़ी, सिर चढ़कर बोल रहा है शाहरुख खान जादू!

शाहरुख खान की फिल्म पठान का क्रेज कितना है ये तो उसी दिन पता चल गया था जब फिल्म रिलीज हुई थी। लोग इस फिल्म को देख रहे हैं और काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है जो इस फिल्म को लेकर खास है। दरअसल हमारी इंडियन क्रिकेट टीम के मेंबर्स भी इस फिल्म का आनंद लेने के लिए थिएटर्स में पहुंचे थे और उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहीं हैं।
जी हां, अहमदाबाद के एक मल्टीप्लेक्स से ये तस्वीरें सामने आई हैं और इसमें कई क्रिकेटर्स नजर आ रहे हैँ। इस लिस्ट में कुलदीप यादव, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, शिवम मावी, ईशान किशन और राहुल त्रिपाठी शामिल हैं।
उनकी इस तस्वीर को खुद थिएटर ने पोस्ट किया है और लिखा है, ''@indiancricketteam को @newfangleminiplex में देखा गया! हमारी टीम उन्हें उनके फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं देती है! ट्विन कंसोल लाउंज में अपनी पसंदीदा फिल्में देखें, वह भी न्यूफैंगल्ड मिनीप्लेक्स में पॉकेट फ्रेंडली दर पर!''
इसके बाद लोग लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और क्रिकेटर्स को लेकर अपनी बातें कह रहे हैं। पठान की बात करें तो फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि ये हिंदी फिल्मो की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी। हालांकि इस फिल्म ने रिलीज से पहले काफी विरोध सहा है।
इसका कारण फिल्म का एक गाना बेशरम रंग था जिसको लेकर आरोप थी कि इसमें भगवा रंग का अपमान किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और आशुतोष राणा जैसे सितारे नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications