Pathaan First Day First Show: 25 शहरों में शाहरूख खान के फैन्स का ब्लॉकबस्टर प्लान, पठान का पहला शो धमाकेदार

Pathaan First Day First Show: शाहरूख खान [Shahrukh Khan] की फिल्म पठान [Pathaan] 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होने जा रही है और इस फिल्म की रिलीज़ की तैयारी, शाहरूख खान के फैन्स ने शुरू कर दी है। शाहरूख खान का एक फैन क्लब SRK Warriors तय कर चुका है कि पठान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो, शाहरूख खान का ये फैन क्लब 25 शहरों में होस्ट करेगा।
यानि कि इन 25 शहरों में शाहरूख खान के सारे फैन्स, एक साथ पठान का पहला शो देखेंगे। गौरतलब है कि शाहरूख खान 4 साल बाद परदे पर लौटेंगे तो ज़ाहिर सी बात है कि उनके फैन्स उनके कमबैक की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। फिल्म की रिलीज़ को लगभग 2 ही महीने बचे है।
अभी तक यशराज फिल्म्स ने भले ही पठान का प्रमोशन प्लान तैयार किया हो या ना किया हो लेकिन शाहरूख खान के फैन्स अपने सुपरस्टार की फिल्म युद्ध स्तर पर प्रमोट करने के लिए जुट चुके हैं। देखा जाए तो ये फिल्म शाहरूख खान के लिए करो या मरो वाली सिचुएशन में रिलीज़ हो रही है।

एक्शन अवतार में कर रहे हैं वापसी
शाहरूख खान का कमबैक 11 मुल्कों की ऑडियंस कर रही है। लेकिन शाहरूख खान लौटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन कर दिया था कोरोना ने। 2018 में अपनी फिल्म ज़ीरो के बाद शाहरूख खान ने ब्रेक ले लिया था। अब शाहरूख खान चार सालों बाद पठान के साथ 2023 में वापसी करेंगे और ये वापसी कितनी शानदार है इसका आश्वासन शाहरूख खान ने फिर से एक बार दे दिया है। पठान के साथ शाहरूख खान एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार शाहरूख खान एक्शन अवतार में चेन्नई एक्सप्रेस के क्लाईमैक्स के लिए दिखाई दिए थे।

आठ पैक वाले बिस्किट
फिल्म के लिए शाहरूख खान ने अपनी बॉडी पर काफी ज़्यादा मेहनत की है। फिल्म के टीज़र में शाहरूख खान की आठ पैक वाली बॉडी देखने के बाद फैन्स अब उन्हें बड़े परदे पर देखने का इंतज़ार ही बड़ी मुश्किल से कर पा रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म में शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। लेकिन फैन्स को केवल इंतज़ार है तो पठान और टाईगर के स्क्रीन पर मिलने का।

टाईगर - पठान का मिलन
फिल्म के लिए सलमान खान अपना कैमियो टाईगर अवतार में शूट कर चुके हैं। सलमान खान ने जब अपने और शाहरूख के सीन देखे तो उन्होंने आदित्य चोपड़ा को आश्वस्त कर दिया कि ये फिल्म काफी बड़ी हिट साबित होगी। वहीं उन्होंने शाहरूख खान को भी इस बात का आश्वासन दिया कि उनका कमबैक ब्लॉकबस्टर है और इस बात की गारंटी सलमान खान ने खुद ली है। इसके बाद टाईगर में भी पठान का कैमियो दिखाई देगा।

यशराज फिल्म्स की भव्य फिल्म
पठान यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के साथ शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है और माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करेंगे। एक्शन कमबैक के साथ शाहरूख खान दर्शकों को दिल जीतेंगे। उनके कमबैक में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं ऋतिक रोशन की वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद।

शाहरूख - दीपिका की केमिस्ट्री
शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण चौथी बार साथ में काम करते दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण ने जहां शाहरूख खान की फिल्म ओम शांति ओम से अपना फिल्म डेब्यू किया था। इसके बाद वो चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में शाहरूख खान के अपोज़िट दिखाई दे चुकी हैं। पठान उनकी साथ में चौथी फिल्म होगी। शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री फैन्स को काफी ज़्यादा पसंद आती है। पठान में शाहरूख खान एक जासूस की भूमिका में दिखाई देंगे जो काफी बड़े मिशन पर निकला है। मिशन पर दीपिका उनका साथ देंगी।

फिल्म से जुड़े हुए हैं आर्यन खान
गौरतलब है कि पठान की शूटिंग के दौरान, शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान भी कई बार सेट पर दिखाई दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के एक्शन को लेकर आर्यन ने काफी Inputs दिए हैं जिस पर काम भी किया गया है। हालांकि, आर्यन को फिल्म में क्रेडिट मिलेगा या नहीं इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन फिल्म के ज़बरदस्त एक्शन में आर्यन का भी हाथ है।

ज़बरदस्त होगा शाहरूख खान का साल
शाहरूख खान इस समय साथ साथ अपनी आने वाली तीनों फिल्मों पर काम कर रहे हैं। कभी वो पठान के सेट पर दिखाई देते हैं तो कभी एटली की फिल्म के सेट पर। राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी का पहला शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। हरूख खान, पठान के बाद जवान और जवान के बाद डंकी में दिखाई देंगे। ये तीनों ही फिल्में साल 2023 में रिलीज़ होनी हैं। जहां पठान 23 जनवरी 2023 को रिलीज़ होगी वहीं जून में आएगी एटली की फिल्म जवान और इसके बाद राजकुमार हिरानी की डंकी क्रिसमस रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











