Pathaan- ट्रेंड हुआ 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो', शाहरुख खान के फैंस बोले 'मैं हिंदू हूं और इस फिल्म...'

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान के विवाद के बीच अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि मेकर्स और शाहरुख खान, दोनों के लिए राहत वाला हो सकता है। दरअसल इस वक्त सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के समर्थन में ट्वीट हो रहे हैं और एक ट्रेंड भी चल रहा है। जी हां, ये है Pathaan First Day First Show.. इसपर शाहरुख खान के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं और ट्रोल्स को भी जवाब दे रहे हैं।
उनका कहना है कि वो शाहरुख खान की फिल्म पठान जरूर देखेंगे। Manjesh Prajapati नाम के एक यूजर ने लिखा है, ''मैं हिंदू हूं, डंके की चोट पर कहता हूं कि मैं पठान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखूंगा।#pathaanfirstdayfirstshow.''
इसके अलावा Aayush SSR नाम के एक यूजर ने भी लिखा है, ''हाँ मैं हिन्दू हूँ और मुझे गर्व है शाहरुख़ खान पे और मुझे ही नहीं हर सच्चा हिन्दू और हिन्दुस्तानी इसपे गर्व करता है... मैं देश के लिए पठान फिल्म देखूंगा और देशहित मैं अपना योगदान दूँगा।'' इसपर कई लोगों के रिएक्शन आए हैं।
इसके अलावा इस यूजर ने लिखा, 'पठान देखेगा हिंदुस्तान।' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''#BoycottPathaan करने वालों ये कल भी तुम्हारा बाप था..और हमेशा रहेगा...'' इस तरह के धमाकेदार ट्वीट्स के साथ शाहरुख खान के फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं।
फिल्म के विवाद की बात करें तो शाहरुख खान के इस फिल्म से पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ था और इसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर कई विवाद हो रहे हैं और कई संगठनों ने फिल्म का विरोध किया है।
इस गाने में दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज कलर की एक ड्रेस पहनी थी तो लोगों ने आरोप लगाया था कि भगवा रंग का अपमान इस अश्लील गाने में किया गया है। शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है और इसको लेकर सुपरस्टार ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications