Pathaan First Day First Show: एक साथ शाहरुख खान के 50000 फैंस देंखेगे फिल्म का पहला शो, धमाकेदार शुरुआत

Pathaan First Day First Show: पठान की रिलीज को लेकर फैंस का उत्साह धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ये मेगा बजट एक्शन फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात है कि इस फिल्म के साथ, चार सालों के लंबे इंतजार के बाद, शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में उनके फैंस इस दिन को एक त्योहार के रूप में मनाने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख के एक फैन क्लब ने पूरे भारत में 50,000 फैंस के लिए फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की स्क्रीनिंग आयोजित किया है। फैन ग्रुप ने भी ट्विटर पर इसकी घोषणा की है।
शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने ट्विट किया, "पठान फर्स्ट डे फर्स्ट शो 200+ शहरों में, अधिकांश शहरों में कई फर्स्ट डे फर्स्ट शो और कुछ शो FDFS के बाद। डीएम एसआरके यूनिवर्स में शामिल हों और पठान के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा बनें!"
फैन क्लब के को-फाउंडर यश परयानी ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, "SRK यूनिवर्स 200 से अधिक शहरों में 'पठान' के FDFS का आयोजन कर रहा है। हमें इसमें 50 हजार से ज्यादा फैंस के शामिल होने की उम्मीद है। इससे हम करीब 1 करोड़ रुपये की बुकिंग कर सकते हैं।"
यश परयानी कहते हैं कि शाहरुख के कमबैक का सेलिब्रेशन पहले दिन के शो तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लक्ष्य रहेगा कि गणतंत्र दिवस वीकेंड पर भी लोग 'पठान' की बुकिंग करें।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान का ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हो चुका है और इसे शानदार प्रतिक्रिया मिलीहै। अब तक इसके ट्रेलर को 71 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मिडिल ईस्ट में हैं।


Click it and Unblock the Notifications