..................... Pathaan Film Shahrukh Khan charges 90 crore John Abraham and Deepika Padukone fees details।शाहरुख खान सबसे महंगे सुपरस्टार, पठान के लिए मिली मुंह मांगी करोड़ों फीस, जानिए डिटेल - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान सबसे महंगे सुपरस्टार, पठान के लिए मिली मुंह मांगी करोड़ों फीस, जानिए डिटेल?

शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान को लेकर नई जानकारी सामने आयी है। शाहरुख खान ने अपने इस एक्शन आधारित फिल्म के लिए एक फिल्म के बजट के जितनी फीस ली है। शाहरुख खान पठान में टाइटल भूमिका निभा रहे हैं। लगभग 3 साल बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे। इससे पहले उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी।

जो कि असफल साबित हुई। ऐसे में शाहरुख पर कहीं ना कहीं पठान फिल्म के सफल होने का दबाव बना हुआ है। इस बीच शाहरुख खान की पठान को लेकर फीस की डिटेल सामने आयी है।

Shahrukh Khan

मीडिया रिपोर्ट अनुसार शाहरुख ने पठान के लिए 90 करोड़ के करीब की फीस ली है। देखा जाए तो शाहरुख की फीस को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। खबर यह भी है कि शाहरुख फिल्म के मुनाफे में से भी कुछ प्रतिशत खुद के लिए रखेंगे।

मेकर्स की जेब हुुई भारी

मेकर्स की जेब हुुई भारी

पठान में शाहरुख खान के अलावा जॅान अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी होंगे। जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और शाहरुख को एक साथ फिल्म में लाने के लिए मेकर्स की जेब भारी हुई है।

शाहरुख खान की 85 करोड़ की फीस

शाहरुख खान की 85 करोड़ की फीस

शाहरुख खान की 85 करोड़ की फीस के साथ जॅान अब्राहम की पठान के लिए फीस 25 करोड़ और दीपिका पादुकोण की फीस 15 करोड़ के करीब बताई जा रही है। बता दें कि पठान की शूटिंग के लिए स्पेन और दुबई के कई महंगे लोकेशन पर शूटिंग की गई है। इसी वजह से फिल्म का बजट 200 करोड़ पार है।

पठान सबसे बड़ी इवेंट फिल्म

पठान सबसे बड़ी इवेंट फिल्म

हाई लेवल एक्शन सीन पठान की यूएसपी होंगे। बाइक और कार रेसिंग के भी कई सीन जॅान अब्राहम और शाहरुख खान के किरदार के बीच होंगे। शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। मेकर्स इसे भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म के तौर पर पेश करेंगे।

क्लाइमैक्स फाइटिंग सीन

क्लाइमैक्स फाइटिंग सीन

रिपोर्ट अनुसार शाहरुख और जॅान के किरदार के बीच क्लाइमैक्स में हाई लेवल का 25 मिनट का एक्शन सीन देखने को मिलेगा। जिसे बड़े स्तर पर फिल्माया गया है। शाहरुख फिल्म में पठान नाम से एक खुफिया एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X