ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर David Warner पर चढ़ा Pathaan का बुखार, बेशरम रंग गाने पर किया कुछ ऐसा कि..

pathaan, shahrukh khan

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड वॉर्नर को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर इंडियन गानों पर रील्स बनाने रहते हैं और इस वक्त तो कुछ ऐसा कर डाला है जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैँ। इस समय जो सबसे ट्रेंडिंग हैं उसी को लेकर डेविड ने एक खास काम किया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान की, जिसने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। डेविड वार्नर इसी को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है।

दरअसल ये वीडियो उसी विवादित गाने बेशरम रंग से है जिसको लेकर कई लोगों ने विरोध किया था। अब ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज क्रिकेटर ने इस गाने पर खुद की वीडियो पोस्ट की है और उनपर पठान का रंग साफ साफ चढ़ा हुआ दिख रहा है।

बता दें कि डेविड ने एक वीडियो पोस्ट किया था और इस वीडियो में शाहरुख खान की जगह उनका चेहरा नजर आ रहा है। इसके बाद उनका ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए डेविड ने लिखा, ''वाह क्या फिल्म है, क्या आप इसका नाम देना चाहते हैं।'' इसके बाद उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हमारा डेविड वार्नर भारत को लेकर पूरी तरह जुनूनी है।' एक ने लिखा,'डेविड खान' कहा।

खैर, ऐसा लग रहा है कि फैंस को उनका अवतार पसंद आया और वे इससे उबर नहीं पाए। बात करें पठान की तो फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म कमाई के नए आयाम तय करेगी और शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित होगी।

Read more about: pathaan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X