Pathaan के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने की दीपिका पादुकोण की दिल खोलकर तारीफ, कही ये खास बात

pathaan-director-siddharth-anand-praises-deepika-padukone-says-she-is-a-complete-hindi-film-heroine

Siddharth Anand praises Deepika Padukone: फिल्म पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ दीपिका पादुकोण ने अपने ग्लैमरस अंदाज और शानदार एक्शन के साथ खूब तारीफें बटोरी हैं। फिल्म में दीपिका के बेशर्म रंग से लेकर उनके धमाकेदार एक्शन, उनके मूव्स, उनके लुक्स और परफॉर्मेंस तक उनकी हर चीज ने फैन्स क्रेजी कर दिया है।

जहां पहले शाहरुख खान ने दीपिका की दिल खोलकर तारीफ की थी, वहीं अब पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी दीपिका पादुकोण के पूरी तरह फैन हो चुके हैं। उन्हें लगता है कि दीपिका एक कंप्लीट हिन्दी फिल्म हिरोइन हैं, जो किसी हीरो से कम नहीं हैं और इससे उनका स्‍टारडम तीन गुना बढ़ जाता है।

दीपिका की तारीफ करते हुए पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "दीपिका पादुकोण एक बड़ी, बहुत बड़ी स्टार हैं। इसका आपको तब एहसास होता है कि जब आप उनके साथ काम करते हैं.. और समझते हैं कि उनके फैन्स की क्या उम्मीदें हैं। वह एक हीरो की तरह है। पठान एक तीन हीरो वाली फिल्म है.. शाहरुख, जॉन और दीपिका। इसलिए आप पर उनके फैन्स को सैटिस्फाई करने का दबाव है। वह बहुत सहज हैं और ग्रेस से भरी हैं। दीपिका के साथ काम करना बेहद शानदार है। आप हमेशा उन्हें सेट पर देखना चाहते हैं। वह पर्दे पर बहुत सहज हैं, चाहे वह उनका एक्शन हो, उनकी भावनाएं हों, जब वह डांस करती हैं - वह एक कंप्लीट हिंदी फिल्म हिरोइन हैं।"

बता दें, पठान के बाद सिद्धार्थ आनंद अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' में भी दीपिका को डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन दिखने वाले हैं। फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल दीपिका, पठान की सफलता के साथ नई ऊंचाइयों पर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X