Pathaan की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने दिया रिएक्शन, बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर कही ये बात!

Siddharth Anand on success of Pathaan: यशराज फिल्म्स की पठान का निर्देशन करने वाले सिद्धार्थ आनंद इस बात से उत्साहित हैं कि फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने दंगल को भी पीछे छोड़ दिया है। पठान भारत में 400 करोड़ के आंकड़े को पार करने के साथ हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गयी है।
सिद्धार्थ ने बताया, "तथ्य यह है कि पठान हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म होने के साथ भारत में 400 करोड़ के आकड़े को पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गयी है। लोगों ने इस फिल्म को असाधारण प्यार दिया है और मैं मान सकता हूं कि फिल्म ने उन्हें एंटरटेन किया है।"
उन्होंने आगे कहा, "एक निर्देशक के रूप में, मैं इस बात को लेकर सबसे ज्यादा रोमांचित हूं कि इतने सारे सिंगल स्क्रीन सिनेमा फिर से खुल गए हैं और पूरे भारत में फिर से हाउसफुल के संकेत मिले रहे हैं। इस फिल्म के हर गाने और इतने सारे सीन पर लोगों ने डांस किया, ताली बजाई, सीटी बजाई.. इसका मतलब है कि हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है जिसने सच में विश्व स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन किया।"
सिद्धार्थ हिंदी सिनेमा में एक असाधारण उपलब्धि के रिकॉर्ड मेकर भी हैं। वह एकमात्र ऐसे हिंदी फिल्म निर्देशक हैं जिन्होंने वॉर और पठान के साथ पांच 50 करोड़ से ज्यादा नेट बॉक्स ऑफिस डेज और पांच 100 करोड़ से ज्यादा वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस डेज दिए हैं।
उन्होंने बताया, "एक ऐसी फिल्म का निर्देशन करना बहुत चुनौतीपूर्ण है जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और जो अब तक की नंबर 1 हिंदी फिल्म भी बन गई है। मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से इसी स्तर तक लोगों का मनोरंजन कर पाऊंगा। मैं उतनी ही मेहनत करूंगा और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करूंगा और ऐसी सिनेमा बनाने की कोशिश करूंगा जो वॉर और अब पठान जैसे सभी दर्शकों के वर्ग को पसंद आए।"
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ वॉर ने दुनिया भर में 477 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत पठान के साथ, सिद्धार्थ एक ऐसी फिल्म बना चुके हैं जिसने दुनिया भर में अब तक 832.20 करोड़ की कमाई कर ली है और यश राज फिल्म्स की स्पाई फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












