पठान डायरेक्टर Siddharth Anand ने Boycott Gang पर तोड़ी चुप्पी, दे डाली इतनी बड़ी सलाह!

siddharth anand

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान और इसकी दमदार सफलता के चर्चे चारो तरफ है और एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको खुश करने वाली है। दरअसल इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की सफलता को लेकर एक बयान दिया है और बायकॉट गैंग पर हमला बोला है। सिद्धार्थ इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होने बायकॉट गैंग को फिल्म देखने की सलाह दे डाली है।

जी हां, सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि, 'वो चाहते हैं कि बायकॉट गैंग भी थिएटर जाकर ये फिल्म देखे, ताकि उनको ये पता चले कि फिल्म में बायकॉट करने जैसा कुछ भी नहीं है।' इसके बाद सिद्धार्थ का ये बयान काफी चर्चा में हैं।

गौरतलब है कि पठान का पहला गाना जब रिलीज हुआ था तब एक बिना मतलब का मुद्दा उठाया गया कि दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकिनी पहनी है और ये अपमान है। इसके बाद बवाल हुआ था और फिल्म को फ्लॉप करवाने के लिए पूरी कोशिश की गई थी।

लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इसी का फायदा फिल्म को मिला है और जिसको इस फिल्म के बारे में पता नहीं था, उनको भी पता चल गया था। बता दें सिद्धार्थ आनंद ने इसके पहले भी कई दमदार एक्शन फिल्में बनाई हैं जिन्होने रिलीज होकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इनमें से एक फिल्म वॉर भी है। इस फिल्में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन दोनों नजर आए थे। हालांकि आने वाले समय में सिद्धार्थ आनंद कौन सी फिल्म निर्देशित करते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।

फिलहाल लोग उनकी इस फिल्म का आनंद ले रहे हैं। शाहरुख खान की बात करें तो आने वाले समय में वो कई दमदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं और इस लिस्ट में जवान और डंकी जैसी फिल्में शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: siddharth anand pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X