Besharam Rang: पठान का पहला गाना रिलीज, बिकीनी में दीपिका, शर्टलेट शाहरुख, फैंस ने कहा- आग लगा दिया

Pathaan Song Besharam Rang: यशराज बैनर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' से पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज कर दिया गया है। और जैसी कि उम्मीद थी, गाना रिलीज होते ही हर जगह ट्रेंड में छा चुका है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया यह ग्लैमरस गाना फैंस के लिए काफी बड़ा सरप्राइज है। गाने में दीपिका अपने बिकीनी लुक से जहां आग रही हैं, वहीं शाहरुख खान को शर्टलेस अवतार में देख फैंस की सांसे थम चुकी हैं।
पठान का म्यूजिक दिया है विशाल- शेखर ने, लिरिक्स हैं कुमार के.. और इस गाने को आवाज शिल्पा राव ने दी है। वैभवी मर्चेंट ने गाने की कोरियोग्राफी की है, जिसकी काफी तारीफ भी हो रही है। साथ ही गाने का लोकेशन लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
बता दें, गाने की शूटिंग स्पेन में हुई है। शाहरुख खान और दीपिका ने मल्लोर्का में इस गाने को शूट किया जिसमें शाहरुख 8-पैक एब्स और दीपिका अपनी परफेक्ट बिकनी बॉडी दिखाती नजर आईं। शाहरुख का स्वैग देखकर फैंस अब फिल्म के लिए और भी बेसब्र हो चुके हैं।
खास बात है कि लंबे समय के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ आए हैं। इससे पहले ये दोनों सितारे ओम शांत ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में दे चुके हैं, जहां फैंस ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। वहीं, अब पठान की बारी है।
पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications