Pathaan Day 1 Morning Occupancy: शाहरुख खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत

Recommended Video
Pathaan Day 1 Morning Occupancy: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और तहलका मचा रही है। यशराज फिल्म्स की इस एक्शन इंटरटेनर को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, वहीं फैंस इसकी रिलीज को एक फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें, ओपनिंग डे पर यानि की बुधवार की सुबह को फिल्म ने 50-55 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जो कि जबरदस्त है।
ये आंकड़े काफी शानदार हैं क्योंकि फिल्म बुधवार और नॉन हॉलीडे पर रिलीज हुई है। पठान के शाम के शो और बेहतर होने वाले हैं। बता दें, एडवांस बुकिंग से ही ओपनिंग डे पर फिल्म ने 20 करोड़ तक की कमाई कर ली है। वहीं टिकट खिड़की पर भीड़ देखकर इसकी जबरदस्त ओपनिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इसके अलावा, कल यानि की 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण पूरे देश में छुट्टी है। जिसका फायदा फिल्म को जरूर मिलेगा। खास बात है कि पठान के लिए पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ भी काफी काम करने वाली है।

इतनी स्क्रीन पर हुई है रिलीज
बता दें, पठान दुनियाभर में 8000 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। भारत में फिल्म को 5500 स्क्रीन्स मिले हैं.. जबकि ओवरसीज में यह 2500 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। बता दें, पठान की स्क्रीन काउंट ऑल टाइम हाईएस्ट है।

ओपनिंग कलेक्शन
ट्रेड पंडितों की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग ले सकती है। भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त रही है।

केजीएफ 2 को भी किया पीछे
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पहले दिन (बुधवार) के लिए 5 लाख 56 हजार टिकट बिक हैं। इसके साथ पठान एडवांस बुकिंग की रेस में सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गयी है। वहीं, दूसरी भारतीय फिल्म है। पठान से आगे बस बाहुबली 2- द कन्क्लूजन का हिंदी डब वर्जन है, जिसने 6.50 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हासिल की थी।

ओपनिंग वीकेंड
पठान रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसे में छुट्टियों की वजह से पठान को 5 दिन का लंबा वीकेंड मिला है। लिहाजा, लंबी वीकेंड और एडवांस बुकिंग की नंबर्स को देखते हुए कह सकते हैं कि ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म 200 करोड़- 2220 के बीच बिजनेस कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications