Pathaan: बेशरम रंग विवाद पर इस एक्ट्रेस ने कहा,"खाने को खाना नहीं है, लेकिन दूसरों के कपड़ों पर कमेंट करना है"

pathaan-controversy-this-senior-actor-reacts-on-besharam-rang-and-supports-shahrukh-khan-deepika

Pathaan Controversy: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। सोशल मीडिया पर नाराजगी जताने से आगे बढ़कर अब कुछ राजनेता फिल्म को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने फिल्म को लेकर जबरदस्त सपोर्ट दिखाया है।

अब सीनियर एक्टर रत्ना पाठक शाह का भी पठान और इसके गाने बेशरम रंग को लेकर रिएक्शन सामने आया है। अपनी गुजराती फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए रत्ना पाठक ने कहा, "देश में बहुत सारे लोगों के पास खाने को खाना तक नहीं है.. और यहां दूसरे के कपड़ों को लेकर विवाद किया जा रहा है.."

रत्ना पाठक ने कहा, "एक कलाकार के तौर पर ये बिल्कुल मायने नहीं रखता कि आपने कब-कौन से रंग के कपड़े पहने हैं। ये बात करने लायक विषय ही नहीं है। हम मूर्खतापूर्ण समय में जी रहे हैं। अगर ये सब बातें आपके दिमाग में चलती रहेंगी, तो कुछ सही नहीं होगा। यह ऐसा कुछ नहीं है जिसके बारे में मैं बहुत ज्यादा बात करना चाहूंगी या इसे महत्व देना चाहूंगी।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस वक्त भारत में जितने लोग दिख रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा सेंसिबल लोग हैं। वो जरूर सामने आएंगे.. क्योंकि ये जो भय का माहौल चल रहा है, बायकॉट किये जाने का डर.. ये ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला। मुझे लगता है कि एक प्वाइंट के बाद इंसान इससे ज्यादा नफरत बर्दाशत नहीं कर सकता। विद्रोह की भावना लोगों के मन में उठती है, लेकिन फिर खुद ब खुद आप उससे थक जाते हैं। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं.."

पठान को लेकर क्या है विवाद!

पठान का गाना "बेशरम रंग" आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फ़िल्म के बहिष्कार की मांग भी उठने लगी। क्यों.. क्योंकि गाने में एक जगह दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। लोगों का कहना है कि दीपिका के कपड़ों का रंग भगवा है और गाने का नाम है "बेशर्म रंग"। भगवा रंग को अक्सर हिंदू धर्म से जोड़ा जाता है, लिहाजा, कुछ ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X