..................... Pathaan Controversy - अब बजरंग दल ने इस शहर में फाड़े शाहरुख- दीपिका के पोस्टर्स! Pathaan Controversy - Bajrang Dal tore Shahrukh Khan's posters in Guwahati! - Hindi Filmibeat

Pathaan Controversy - अब बजरंग दल ने इस शहर में फाड़े शाहरुख- दीपिका के पोस्टर्स!

pathaan

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज का ऐलान जब से हुआ है तब से ही उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन जैसे ही फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ था लोगों ने इसको बायकॉट करना शुरु कर दिया था। अब इसकी गूंज देश के कई शहरों में सुनाई दे रही है। अब असम के गुवाहाटी के नरेंगी इलाके से खबर सामने आ रही है जहां एक सिनेमा हॉल के अंदर जाकर लोगों पोस्टर फाड़े और उनको जलाया। कहा जा रहा है कि ये काम बजरंग दल ने किया है।

जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक खुद को बजरंग दल का सदस्य बताते हुए ये उपद्रवी थिएटर में घुसे और जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके अलावा चेतावनी भी दी थी कि वो इस फिल्म को थिएटर में रिलीज नहीं होने देंगे।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब थिएटर्स से ऐसी खबर सामने आई है बल्कि इसके पहले गुजरात में इस तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।

क्यों शुरु हुआ विरोध?

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म का एक गाना बेशरम रंग रिलीज किया गया था और इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहन रखी थी। इसपर कुछ हिंदू संगठनों ने आवाज उठाई और कहा कि भगवा रंग के साथ अश्लीलता बर्दास्त नहीं की जाएगी।

हालांकि सेंसर बोर्ड ने इसपर दखल देते हुए जरूरी बदलाव कर दिए थे। अब फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म कैसी होगी। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X