Pathaan Controversy- शाहरुख खान के सपोर्ट में उतरे अखिलेश यादव, ट्वीट करते हुए कहा..

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को बुरी तरह से ट्रोल किया गया है और इसके पीछे कारण है उनका हालिया रिलीज गाना बेशरम रंग। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की ड्रेस क्या पहाड़ी हंगामा हो गया। लोग तरह तरह से शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे हैं और कई बातें करते हुए फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस बीच शाहरुख खान के समर्थन में एक पूर्व-मुख्यमंत्री आ गए हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं अखिलेश यादव की जो इस विवाद के बीच शाहरुख खान को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होने एक ट्वीट किया है जिसमें शाहरुख खान का एक बयान शामिल है।
अखिलेश यादव इस ट्वीट में शाहरुख खान का बयान है कि, नाकारत्मकता सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है और इस तरह इसके सामूहिक नैरेटिव को बल मिलता है, जो सोशल मीडियो को विभाजनकारी और विनाशकारी बनाती हैं। सिनेमा एक काउंटर नैरेटिव को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है।'

अखिलेश यादव का ये ट्वीट वायरल
इसके बाद अखिलेश यादव का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के फैन्स इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि अखिलेश यादव ने सच बात को समझा है।

कई नेताओं के ट्वीट्स
काफी कम देखा जाता है कि अखिलेश यादव इस तरह के किसी भी ट्वीट को लेकर सामने आते हैं। इसके पहले भी कई नेताओं के ट्वीट्स शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर सामने आए थे, लेकिन सभी निगेटिव थे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो शाहरुख की फिल्म को बॉयकॉट करने और ना रिलीज होने देने वाली बात भी कहीं थी।

उन्होने लिखा था
उन्होने लिखा था, ''फिल्म #Pathan के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के दृश्यों व वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए,यह विचारणीय होगा।''

25 जनवरी 2023
फिलहाल फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है और इसके लिए शाहरुख खान के फैंस पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications