'पठान ने तोड़ा ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड'- इस सवाल पर ये क्या बोल गईं आलिया भट्ट?

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के बाद कितना बड़ा धमाका किया है ये किसी से छिपा नहीं है और इसको लेकर लगातार स्टार्स की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एक बयान दिया है। सभी जानते हैं कि पठान ने लगभग सभी हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है और इस लिस्ट उनकी ब्रह्मास्त्र शामिल है।
मंगलवार शाम ज़ी सिने अवार्ड्स 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए आलिया ने भी जवाब दिया जब उनसे पठान द्वारा ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में पूछा गया। उन्होने कहा, ''हर फिल्म को हर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए। मैं इससे बहुत खुश हूं।"
आलिया की आखिरी रिलीज ब्रह्मास्त्र थी जिसने काफी शानदार बिजनेस किया था। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था। इन दोनों के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं।
दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 425 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा वरुण धवन ने भी पठान की कमाई को लेकर बात की और इसकी तारीफ की। आलिया भट्ट की बात करें तो वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी थीं और इसका कारण उनकी प्रेगनेंसी थी।
हालांकि मां बनने के बाद अब खबरें हैं कि वो काफी जल्दी सेट पर वापस लौटेंगी। वर्कफ्रंट पर वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











