300 करोड़ के क्लब में पहुंची ‘पठान’, दीपिका पादुकोण के नाम पर दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

Pathaan

साल 2022 बॉलीवुड के लिए किसी बुरे सपने की तरह था जब एक के बाद एक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशाही हो गयी। साल 2023 की शुरुआत बेहद शानदार हुई है। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' रिलीज होने के तुरंत बाद ही इसने धमाका किया। इस फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में 300 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हिंदी फिल्मों में सबसे तेजी से 300 करोड़ के क्लब में अपना नाम लिखवाने वाली फिल्म 'पठान' बन गयी है। शाहरुख खान के करियर की यह पहली फिल्म है जिसने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। वहीं दीपिका पादुकोण के करियर की यह दूसरी फिल्म है जिसने 300 करोड़ के क्लब में अपना नाम दर्ज करवाया है। 'पठान' के इस क्लब में शामिल होते ही, दीपिका पादुकोण के नाम पर बड़ा ही अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

300 करोड़ के क्लब में सबसे तेज और सबसे सुस्त फिल्म :
300 करोड़ के क्लब में अब तक 11 फिल्में शामिल हुई हैं। दीपिका पादुकोण की 2 फिल्में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। 'पठान' और 'पद्मावत'। दोनों फिल्में बेहद शानदार हैं जिनमें दीपिका पादुकोण ने दमदार किरदार निभाया था। 'पठान' ने जहां महज 6 दिनों में 300 करोड़ के क्लब का टिकट पा लिया वहीं 'पद्मावत' को 300 करोड़ के क्लब में पहुंचने में 50 दिनों का समय लग गया। 300 करोड़ के क्लब में पहुंचने में 'पद्मावत' से ज्यादा समय और किसी भी हिंदी फिल्म को नहीं लगा है। यानी 300 करोड़ के क्लब में सबसे तेजी से पहुंचने और सबसे सुस्ती से पहुंचने का खिताब दीपिका पादुकोण की फिल्मों को ही जाता है।

रिलीज के बाद से ही चल रही है पठान की हवा :
रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' ने रफ्तार पकड़ ली थी। हर गुजरते दिन के साथ 'पठान' की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार को इसने 58 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.50 करोड़ और रविवार को 'पठान' ने 58.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। मंडे टेस्ट में 'पठान' ने 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार के कलेक्शन के बाद 'पठान' को 300 करोड़ के क्लब में पहुंचने के लिए महज 3.50 करोड़ रुपये चाहिए थे, जो उसे मंगलवार को आसानी से मिल गये।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X