'झूमे जो पठान' FIRST LOOK: पठान के दूसरे गाने से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पहली झलक आउट

Recommended Video
Pathaan: पठान के पहले गाने "बेशरम रंग" को लेकर अभी विवाद थमा भी नहीं है और इधर मेकर्स ने फिल्म से दूसरे गाने की पहली झलक शेयर कर दी है। फिल्म के दूसरे गाने की टाइटल है- झूमे जो पठान, जहां शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह गाना 22 दिसंबर को दर्शकों के सामने आएगा।
इस गाने पर बात करते हुए फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, "झूमे जो पठान, पठान की भावना से जुड़ा एक गाना है, जिसे शाहरुख खान ने निभाया है। यह गाना इस जासूस की पर्सनालिटी ट्रेस्ट को दिखाता है। उसका स्वैग, उसकी ऊर्जा, उसका जोश, उसका आत्मविश्वास, हर किसी को आकर्षित करेगा।"
उन्होंने आगे कहा कि यह गाना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। यह एक मॉर्डर्न फ्यूजन कव्वाली है, जो पठान की स्टाइल और उसके रूतबे का जश्न है। शाहरुख को किसी गाने में डांस करते हुए देखे काफी समय हो गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि अपने पसंदीदा सुपरस्टार को किलर एटीट्यूड के साथ थिरकते हुए देखना लोगों को पसंद आएगा।
सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि झूमे जो पठान में दीपिका पादुकोण काफी शानदार नजर आने वाली हैं। शाहरुख और दीपिका को अपनी पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी के रूप में पसंद करने वाले दुनियाभर के फैंस के लिए यह एक ट्रिट है।
यशराज बैनर तले बनी यह मेगा बजट फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
बता दें, पिछले कुछ दिनों से पठान लगातार विवादों में फंसी है। फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' को लेकर लोग काफी आपत्ति जता रहे हैं, वहीं कुछ फिल्म को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। उम्मीद है दूसरे गाने की रिलीज के बाद फिल्म के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications












