लड़ो मगर प्यार से..देखें #PatelKiPunjabiShaadi का टीज़र पोस्टर!
ऋषि कपूर, परेश रावल, वीर दास और पायल घोष स्टारर फिल्म पटेल की पंजाबी शादी का टीज़र पोस्टर आउट हो चुका है।
ऋषि कपूर, परेश रावल, वीर दास और पायल घोष स्टारर फिल्म पटेल की पंजाबी शादी का टीज़र पोस्टर आउट हो चुका है। ये पोस्टर खुद वीर दास ने अपने ट्टिटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस फिल्म में दो परिवारों के बीच खट्टी-मीठी तकरार को दिखाया जाएगा।
वीर दास ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करने के साथ ही लिखा कि, "इन गर्मियों में। पारिवारिक पागलपन। हमारी फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी'।"
पोस्टर और फिल्म के नाम से साफ ज़ाहिर होता है कि ये फिल्म गुजराती और पंजाबी परिवार के लड़के-लड़की के बीच हुए परिवार और उनकी शादी की कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म को संजय छैल निर्देशित कर रहे हैं। वहीं ये फिल्म भोलेनाथ मूवीज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है।
राबता की शूटिंग के दौरान घायल हुईं कृति सेनन..शेयर की तस्वीर
हालांकि, इस फिल्म में ऋषि कपूर, परेश रावल, वीर दास और पायल घोष का कैसा लुक होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इस फिल्म के नाम से और टीज़र पोस्टर देखने से तो ये काफी दिलचस्प लग रही है। हालांकि ये फिल्म कैसी होगी ये तो इसके रिलीज़ होने के बाद ही पता चल पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications