बिग बॉस के कारण दोस्ती हुई सलमान और जॉन में

ये दोनों हाल ही में बिग बॉस के शो पर अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे जिससे यह लग रहा है कि इन दोनों के संबंध अब जल्द ही सुधरने वाले हैं। जहां ये अपनी आने वाली फिल्म देसी ब्वॉयज़ को प्रमोट करने पहुंचे थ।
जब देसी ब्वॉयज़ की यह जोड़ी बिग बॉस में जाने वाली थी तब तरह तरह की अफवाहें उड़ रही थी कि क्या जॉन और सलमान एक दूसरे को फेस कर पाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ लगता है कि बॉलीवुड के ये कलाकार दुश्मनी भुलाना चाहते हैं तभी तो दोनों एक साथ एक ही सीट पर बैठे नज़र आए।
आपको याद होगा कि शाहरूख खान ने अपनी फिल्म रॉ वन का एड हर एक प्लेटफॉर्म पर किया लेकिन वो कलर्स के इस शो बिग बॉस पर नहीं आए।
खैर इस बात का श्रेय दोनों को ही जाता है दोनों ने दोस्ती के लिए अच्छी पहल की। जॉन अक्षय कुमार के साथ 'बिग बॉस' के शो में पहुंचे। अब इनका रिश्ता भी कुछ हद तक दोस्ती में बदल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











