सैफ-करीना की शादी से पटौदी खानदान नाराज
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी की शादी को लेकर लोग बहुत ज्यादा उत्साहित है। सबको करीना-सैफ के पति-पत्नी बनने का इंतजार है। लेकिन जहां मीडिया जगत से लेकर आम इंसान इस शादी से खुश नजर आ रहा हैं वहीं नवाबों का खानदान इस शादी से नाराज है।
मिड डे की खबर के मुताबिक सैफ अली खान के चाचा और चचेरे भाई इस शादी से नाखुश हैं और इसलिए वो इस शादी में नहीं आयेंगे। अब इस नाराजगी की वजह क्या है इस बारे में तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि पटौदी खानदान में सब लोग इस शादी को लेकर खुश नहीं है। सैफ के चाचा का परिवार भोपाल और हैदराबाद में रहता है।
आपको बता दें कि मिड डे ने लिखा है कि सैफ-करीना की शादी की जिम्मेदारी सैफ की मम्मी शर्मिला टैगोर पर है और उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्यों और दोस्तों को शादी को लेकर कुछ भी कहने से मना किया है। इसलिए कोई भी इस मसले पर कुछ बोल नहीं रहा है। गौरतलब है कि खबर आयी है कि सैफ-करीना की शादी 17 अक्टूबर को होने वाली है दिल्ली में। शादी का रिसेप्शन मुंबई और पटौदी में होगा।फिलहाल इस खबर को सुनने के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि पटौदी खानदान में जायदाद को लेकर पंगा है इसलिए वो सैफ-करीना की शादी में आने से इंकार कर रहा हो या यह भी हो सकता है कि पटौदी खानदान के लोग सैफ को नवाब नहीं बनाना चाहते थे लेकिन पटौदी सियासत के दवाब में आकर सैफ नवाब बन गये ऐसे में हो सकता है कि शादी में ना आने की वजह यह हो।


Click it and Unblock the Notifications
