जरा सी बात पर इस राजकुमारी ने सनी देओल को जड़ा जोरदार थप्पड़... ऐसी थी तारा सिंह की हालत

Sunny Deol, Soha Ali Khan

Sunny Deol Slapped: फिल्म मेकर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म ने सिर्फ इंडिया बल्कि दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। सनी देओल ने फिल्मों से अपनी छवि एक एंग्री यंग मैन की बनाई हुई है। ऐसा अक्सर होता रहा है, जब सिनेमाघरों में सनी देओल के एक-एक डायलॉग पर ताली बजी। खासकर जब वह विलेन को गुस्से भरी निगाहों से घूरते हैं, देखने वालों को लगता है जैसे सच में सनी देओल गुस्से से भर उठे हैं और वह अकेले सैकड़ों विलेन पर भारी पड़ सकते हैं।

सनी देओल के डायलॉग

'दामिनी' से लेकर 'गदर', 'घायल' जैसी कई फिल्मों में सनी देओल ने अपने एंग्री लुक्स से दर्शकों को ताली पीटने पर मजबूर किया है। लेकिन, क्या हुआ जब 'ये ढाई किलो का हाथ जब किसी पर पड़ता है ना, तो वो उठता नहीं, उठ जाता है...' जैसे डायलॉग बोलने वाले सनी देओल पर एक एक्ट्रेस ने सच में हाथ उठा दिया।

दिलचस्प है किस्सा

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो एक्ट्रेस है कौन और किसमें इतनी हिम्मत है, जिसने सनी देओल को थप्पड़ मारने की गुस्ताखी कर दी। साथ ही ये ख्याल भी आ रहा होगा कि आखिर इस थप्पड़ के बाद सनी देओल ने क्या किया। तो चलिए आपको इससे जुड़ा पूरा किस्सा बता देते हैं और ये भी बताते हैं कि आखिर ये एक्ट्रेस कौन है। ये एक्ट्रेस हैं, करीना कपूर खान की ननद सोहा अली खान और किस्सा जुड़ा है 2016 में रिलीज हुई 'घायलः वंस अगैन' से, जिसमें सनी देओल के साथ सोहा अली खान, ओम पुरी जैसे कलाकार भी थे।

सोहा अली खान ने जड़ा चांटा

दरअसल, फिल्म के एक सीन में सोहा अली खान को सनी देओल को थप्पड़ मारना था। लेकिन, अपने रोल में सोहा अली खान इतनी खो गईं कि उन्होंने सनी देओल को सच का थप्पड़ जड़ दिया वो भी सेट पर मौजूद सैकड़ों लोगों के सामने। सोहा को ये ध्यान ही नहीं रह गया कि उन्हें सनी देओल को थप्पड़ मारने की सिर्फ एक्टिंग करना है। सोहा ने सनी देओल को सचमुच का थप्पड़ जड़ दिया।

सनी देओल, की हालत

सोहा अली खान के इस थप्पड़ के साथ तारा सिंह यानी सनी देओल का रिएक्शन भी काफी हैरान करने वाला था। दरअसल, जैसे ही सोहा ने सनी को थप्पड़ मारा, सनी ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और सोहा की हरकत को नजरअंदाज कर दिया। सोहा अली खान ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया था और बताया कि सनी देओल ने उनकी हरकत को जरा भी माइंड नहीं किया। क्योंकि वो खुद एक एक्टर हैं और जानते हैं कि कभी-कभी आप किसी कैरेक्टर में इतने डूब जाते हैं और ऐसी गलतियां हो जाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X