पटौदी परिवार की ऐसी तस्वीर आपने नहीं देखी होगी- सोहा अली खान बोलीं- कुछ लोग मिसिंग हैं
सुपरस्टार सैफ अली खान का परिवार कितना बड़ा ये तो सभी जानते हैं लेकिन उन सबका एक साथ होना शायद ही किसी ने देखा होगा। इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पटौदी परिवार के लगभग सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सोहा अली खान ने कहा कि कुछ लोग इस तस्वीर में मिसिंग हैं। इस तस्वीर की बात करें तो इसमें शर्मिला टैगोर और उनकी बेटी सोहा पीछे खड़ी नजर आ रही हैं।
सामने सैफ अली खान, उनका बेटा इब्राहिम और बेटी सारा अली खान बैठी हैं। सारा की साइड में तैमूर को गोद लिए करीना कपूर नजर आ रही हैं। तैमूर इस तस्वीर में कुछ कम रुचि रखते हुए दिखाई दे रहें हैं।

बता दें कि सैफ अली खान अपने बच्चों के काफी ज्यादा करीब हैं और हर समय उनके साथ नजर आते ही रहते हैं। ये तस्वीर जैसे की सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की ये वायरल हो रही है..
देखते ही देखते 70 हजार लाइक्स के ऊपर मिल चुके हैं। फिलहाल सैफ अली खान और सारा अली खान एक के बाद एक धमाकेदार फिल्म लगातार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications