ट्रेन में सीट ना मिलने पर यात्री ने किया हरियाणवी गाने पर डांस, बनाया ऐसा माहौल की वीडियो बनाने लगे लोग

funny dance video

Passenger Dance on Haryanvi Song Video Viral: कभी ना कभी तो आप ट्रेन से सफर तो करते ही होंगे। अगर आपने रिजर्वेशन करवाया है तो आपको सीट आसानी से मिल जाती है, लेकिन अगर आपको सीट नहीं मिली है तो आपको खड़े-खड़े सफर करना पड़ता है, लेकिन इस दौरान आपको कई ऐसे लोग भी मिल जाते हैं जो कभी गाना गाते दिखते हैं तो कभी कोई अपने अलग अंदाज से बात करता दिखता है। कोई भजन करता दिखता है तो कभी कोई गुनगुनाता हुआ नजर आता है।

ट्रेन में शख्स ने किया हरियाणवी गाने पर डांस
वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री सीट ना मिलकर पर स्लीपर कोच में खड़ा हो जाता है। और वह बड़े ही खुशमिजाज अंदाज में हरियाणी गाने 'बोल तेरे मीठे मीठे' पर डांस करना शुरू कर देता है। शख्स के डांस और एक्सप्रेशन देख लोग तो हैरान ही रह जाते हैं। पहले तो शख्स खुद ही डांस करता है फिर वह अपने साथियों को भी डांस करने के लिए बुला लेता है।

धड़ल्ले से वायरल हो रहा है शख्स का वीडियो
शख्स पहले मटकना शुरू करता है फिर वह अपनी टी-शर्ट को ऐसे उठाकर डांस करता है जैसी कि उसने घागरा पहना हो। शख्स का अंदाज लोगों को इतना पसंद आता है कि लोग खड़े होकर उसका वीडियो बनाने लगते हैं। यहां तक की दूसरे कोच से भी लोग शख्स का डांस देखने के लिए भीड़ जमा कर लेते हैं। शख्स का डांस पूरे माहौल को बना देता है। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-रियल जिंदगी यही है भाई जब तक जिंदगी है खुल के जियो तो वहीं ने कमेंट करते हुए लिखा- वाइफ साथ नही आई है चाचा के इसलिए इतना खुश है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X