..................... आग की लपटों से गुजरे, कोहनी के बल चले.. सैम बहादुर के लिए विकी कौशल ने ऐसे ली आर्मी ट्रेनिंग.. Passed through flames, walked on elbows.. this is how Vicky Kaushal took army training for Sam Bahadur.. - Hindi Filmibeat

आग की लपटों से गुजरे, कोहनी के बल चले.. सैम बहादुर के लिए विकी कौशल ने ऐसे ली आर्मी ट्रेनिंग..

vicky kaushal, sam bahadur

विकी कौशल उरी के बाद से फिर धमाका करने वाले हैं और इस बार ये और भी तेज होगा। हम बात कर रहे हैं फिल्म सैम बहादुर की जिसमें विकी कौशल सैम मानेक शॉ की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए विकी ने कितनी मेहनत की है इसका एक सुबूत सामने आया है।

दरअसल विकी कौशल ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो आर्मी ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रहे हैं। किसी वीडियो में उनको आग की लपटों के ऊपर से छलांग लगाते देखा गया तो किसी में वो कोहनी के बल चलते हुए नजर आ रहे हैं।

किसी में वो गन के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं तो किसी में वो मशीन से कुछ चेक करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि विकी ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है।

उन्होने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ''मुझे कहना होगा कि इस बार #SAMबहादुर ट्रेलर लॉन्च के लिए मेरी दिल्ली यात्रा के दौरान 6 सिख रेजिमेंट द्वारा मेरा 'गर्मजोशी' से स्वागत किया गया! 2018 में, यूआरआई का फिल्मांकन शुरू करने से पहले, मुझे 7 सिख रेजिमेंट द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।

उनकी बाधा प्रशिक्षण अभ्यास की यादें ताजा हो गई... असली नायकों द्वारा अपनी पीठ थपथपाना हमेशा बहुत अच्छा लगता है!'' उनका ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

आपको बता दे, विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। विक्की कौशल फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल कर रहे हैं।

Read more about: vicky kaushal sam bahadur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X